Bihar News: गोपालगंज में डूबने से दो मासूम भाई-बहन की मौत, ईंट-भट्ठा संचालक पर कार्रवाई की मांग
Bihar: एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि अवैध तरीके से मिट्टी की कटाई कर गड्ढा बनाया गया था, जिसमें पानी भर जाने से यह हादसा हुआ। मामले की जांच कर ईंट-भट्ठा संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के कररिया पूरब टोला गांव में मंगलवार देर शाम ईंट-भट्ठा के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान सिपाही लाल प्रसाद के पांच वर्षीय पुत्र राजन कुमार और सात वर्षीय पुत्री सिंपल कुमारी के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई-बहन थे।
परिजनों ने बताया कि बच्चे खेलने के लिए घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान गांव के बीचोबीच स्थित राजेंद्र सिंह के ईंट-भट्ठा के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में पानी भरा था। खेलते-खेलते दोनों बच्चे उसी गड्ढे में गिर गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।
पढ़ें: 29 अगस्त को गोपालगंज पहुंचेगी राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे नेता
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव पुलिस को सौंपने से इनकार कर दिया और ईंट-भट्ठा बंद कर संचालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही सदर एसडीएम अनिल कुमार और नगर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि अवैध तरीके से मिट्टी की कटाई कर गड्ढा बनाया गया था, जिसमें पानी भर जाने से यह हादसा हुआ। मामले की जांच कर ईंट-भट्ठा संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।