Bihar: 29 अगस्त को गोपालगंज पहुंचेगी राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे नेता
Bihar: राजद जिलाध्यक्ष ने बताया कि यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव और राहुल गांधी सरेया स्थित गांधी कॉलेज के खेल मैदान से रोड शो की शुरुआत करेंगे और पूरे शहर में आम जनता से मुलाकात करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी 29 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा के तहत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी और भाकपा (माले) महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य सहित महागठबंधन के तमाम नेता गोपालगंज पहुंचेंगे। इनके स्वागत की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
इसको लेकर प्रदेश द्वारा गठित तैयारी समिति की बैठक बुधवार को समिति अध्यक्ष एवं राजद जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में तय किया गया कि नेताओं का स्वागत जिले की सीमा पर स्थित मंगलपुर मोड़ पर किया जाएगा। इसके अलावा पूरे शहर को बैनर, पोस्टर और तोरण द्वार से सजाया जाएगा।
पढ़ें: निजी क्लिनिक में प्रसव के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा; लगाया ये आरोप
राजद जिलाध्यक्ष ने बताया कि यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव और राहुल गांधी सरेया स्थित गांधी कॉलेज के खेल मैदान से रोड शो की शुरुआत करेंगे और पूरे शहर में आम जनता से मुलाकात करेंगे। बैठक में राजद विधायक राजेश सिंह कुशवाहा, प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो, प्रदेश सचिव अरविंद कुमार पप्पू, मोहन प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार बारी, पिंटू पांडेय, संतोष यादव, सुनीता यादव, बिट्टू चौरसिया, सुरेश चौधरी सहित कई नेता उपस्थित रहे।