फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar: There was a problem in marking attendance through mobile app even on the third day

Gopalganj: तीसरे दिन भी मोबाइल ऐप से हाजिरी बनाने में हुई परेशानी, कहीं नेटवर्क प्रॉब्लम…कहीं ऐप में दिक्कत

Thu, 27 Jun 2024 12:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 27 Jun 2024 12:24 PM IST
सार

Gopalganj: गोपालगंज जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी बनाने का कार्य तीसरे दिन भी ठप हो गया। जिलेभर में लगभग 30 फीसदी शिक्षकों ने ऑनलाइन हाजिरी बन पाई। कहीं नेटवर्क का प्रॉब्लम, तो कहीं एप इरर को लेकर दिन भर शिक्षक बेचैन रहे।

विज्ञापन
Bihar: There was a problem in marking attendance through mobile app even on the third day
मोबाइल ऐप से हाजिरी बनाने में हुई परेशानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सभी 2006 प्राथमिक, मध्य, उच्च माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षकों को ई शिक्षाकोष एप पर ऑनलाइन हाजिरी बनाने के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने निर्देश दिया है। 25 जून से हाजिरी बनाने के लिए जिला स्तर पर भी सभी पदाधिकारी युद्ध स्तर पर काम कर रहे थे। हालांकि अभी बीपीएससी से चयनित शिक्षकों का डाटा अपलोड नहीं हुआ है। वहीं अभी सैकड़ों ऐसे नियमित व नियोजित शिक्षक हैं, जिन्होंने अभी तक अपना डाटा अपलोड नहीं किया है। स्थापना डीपीओ जमालुद्दीन ने इसको लेकर एक सप्ताह पहले ही पत्र जारी कर ई शिक्षा कोष ऐप डाउनलोड करने का निर्देश दिया था। इसके बाद कार्य में तेजी आई थी।

विज्ञापन


गुरुवार की सुबह शिक्षक अपने विद्यालय पर पहुंचकर ऑनलाइन हाजिरी बनाने के लिए जद्दोजहद करते रहे। भोरे प्रखंड की नवसृजित प्राथमिक विद्यालय दयाल छापर में किसी शिक्षक का ऐप डेढ़ किलोमीटर दूर बता रहा था, किसी का एक किलोमीटर तक दूर बता रहा था, तो किसी का ढाई किलोमीटर दूर बता रहा था। यह स्थिति जिले के अन्य स्कूलों में भी थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लगभग 30 फीसदी शिक्षकों ने ही ऑनलाइन हाजिरी बनाई है। हालांकि शिक्षा विभाग की मानें तो अभी 3 महीने तक ऑनलाइन हाजिरी बनाने का कार्य ट्रायल में रखा गया है। यही कारण है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी विद्यालयों में कम से कम प्रतिदिन एक शिक्षकों की हाजिरी लगाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई शिक्षा कोष ऐप सही तरीके से काम करना शुरू कर देगा तो आने वाले समय में सभी की ऑनलाइन हाजिरी बननी शुरू हो जाएगी। शिक्षकों ने बताया कि ऑनलाइन हाजिरी बनाने के लिए ई शिक्षाकोष ऐप को अपडेट जो किया गया है। उसमें लोकेशन सही नहीं डाला गया है। यही कारण है कि स्कूल पर रहने के बाद भी लोकेशन दूर बता रहा है। बहुत से ऐसे स्कूल हैं, जहां नेटवर्क का प्रॉब्लम है। विभाग को चाहिए कि पहले सभी विद्यालयों पर वाईफाई की व्यवस्था की जाए। उसके बाद ऑनलाइन हाजिरी ली जाए। ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर शिक्षक बेहद परेशान है। विभाग द्वारा बार-बार अल्टीमेटम भी दिया जा रहा है, लेकिन शिक्षकों की समस्या को कोई सुनने को तैयार नहीं है। थक हार कर शिक्षा विभाग द्वारा 27 जून से 29 जून तक जिले एवं प्रखंड के पदाधिकारीयों का ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रशिक्षण कराया जाएगा, उसके बाद सभी अधिकारी विद्यालय के सभी शिक्षकों को 3 जुलाई तक प्रशिक्षण दिलाने का काम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed