{"_id":"6777e46a59b6be9ea3096452","slug":"bihar-news-vinod-rai-son-of-former-chief-injured-in-gopalganj-road-accident-dies-wave-of-mourning-in-village-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व मुखिया के पुत्र विनोद राय की मौत, गांव में शोक की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व मुखिया के पुत्र विनोद राय की मौत, गांव में शोक की लहर
Fri, 03 Jan 2025 06:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 03 Jan 2025 06:51 PM IST
सार
पिछले साल 23 अक्तूबर को सासामुसा से बाइक पर घर लौटते समय बघउच मोड़ के पास एक साइकिल सवार लड़की को बचाने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया था, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
पूर्व मुखिया के पुत्र विनोद राय की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपालगंज जिले में गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनहूला गोकुल गांव निवासी पूर्व मुखिया रामनरेश राय के पुत्र विनोद राय (55) ने शुक्रवार को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। बीते ढाई महीने से वे सड़क दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों से जूझ रहे थे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पिछले साल 23 अक्तूबर को जिले के सासामुसा से बाइक पर घर लौटते समय बघउच मोड़ के पास एक साइकिल सवार लड़की को बचाने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया, जिससे वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट पहुंचाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। जहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
शुक्रवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही सोनहूला गोकुल गांव में शोक का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण पूर्व मुखिया रामनरेश राय के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।
विज्ञापन