फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Minor dispute took a violent turn in Siwan, father and son injured by stabbing

Bihar News: सीवान में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकू मारकर पिता-पुत्र घायल

Sun, 15 Jun 2025 02:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 15 Jun 2025 02:05 PM IST
सार

सीवान जिले के रुईया गांव में मामूली मजाक ने हिंसक रूप ले लिया जब पानी फेंकने के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में संजय और उनके पुत्र नितेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Bihar News: Minor dispute took a violent turn in Siwan, father and son injured by stabbing
घायल युवक का होता इलाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीवान जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र स्थित रुईया गांव में शनिवार देर शाम मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। पानी फेंकने के मजाक से शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के पिता-पुत्र पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


संजय और उनके पुत्र नितेश हुए घायल
घायलों की पहचान संजय और उनके बेटे नितेश के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान संजय की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं नितेश का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


चाकूबाजी से गांव में तनाव, पुलिस कर रही छापेमारी
पुलिस के मुताबिक विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक पक्ष ने मजाक में दूसरे पक्ष पर पानी फेंक दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो हिंसक झड़प में बदल गई। गुस्साए हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर संजय और नितेश को लहूलुहान कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जीरादेई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 50 साल के शख्स का शव मिलने से हड़कंप, पार्टी में गया था, वापस नहीं लौटा; मौसेरे भाई पर लगा आरोप

स्थानीय लोग कर रहे शांति की अपील
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली बात पर इतना बड़ा विवाद होना दुखद है। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और घटना की तह तक जाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, लोग आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed