फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News : Khagaria Lok Sabha Candidate Rajesh Verma property details affidavit in Lok Sabha Election 2024

Khagaria Lok Sabha : चिराग ने जिसके लिए दी दुहाई, वह प्रत्याशी तीन करोड़ के मालिक; इतने के कर्जदार भी

Tue, 16 Apr 2024 09:52 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 16 Apr 2024 09:52 PM IST
सार

Bihar : एनडीए की सहयोगी पार्टी लोजपा के प्रत्याशी राजेश वर्मा ने नामांकन भरा। उनके द्वारा दिए गए हलफनामा के अनुसार राजेश वर्मा तीन करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। साथ ही उनके ऊपर 3 करोड़ रुपए की देनदारी भी है।

विज्ञापन
Bihar News : Khagaria Lok Sabha Candidate Rajesh Verma property details affidavit in Lok Sabha Election 2024
राजेश वर्मा। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

खगड़िया में मंगलवार को चुनावी सरगर्मी काफी तेज रही। एक तरफ जहां चिराग पासवान सहित बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी चुनावी हुंकार का शंखनाद किया। वहीं दूसरी ओर एनडीए की सहयोगी पार्टी लोजपा के प्रत्याशी राजेश वर्मा ने नामांकन भरा। उनके द्वारा दिए गए हलफनामाँ के अनुसार एनडीए प्रत्याशी राजेश वर्मा तीन करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। साथ ही उनके ऊपर 3 करोड़ रुपए की देनदारी भी है। इधर कई मामलों में उनके ऊपर विभिन्न पुलिस थानों में प्राथमिक भी दर्ज हैं, जो न्यायालय में विचाराधीन है। हलफनामा के अनुसार राजेश वर्मा के आय का प्रमुख आधार व्यवसाय है।

विज्ञापन


2 साल में संपत्ति हुई एक चौथाई
एनडीए उम्मीदवार की तरफ से दिए गए शपथ पत्र में कई रोचक बातें हैं, जिसमें उन्होंने जो रिटर्न फाइल इनकम टैक्स को किया है उसके अनुसार बीते 1 साल में उनकी संपत्ति एक चौथाई रह गई है। इस संबंध में राजेश वर्मा ने जो आंकड़ा दिया है उसके अनुसार उन्होंने 2018-19 में उन्होंने 54 लाख 69710 रुपए का रिटर्न भरा था, जबकि 20साल बाद 2022-23 में उन्होंने मात्र 16 लाख 69440 रुपए का रिटर्न दाखिल किया है।
विज्ञापन


लाखों का कर रखा है इन्वेस्ट और ले रखा है जेवरात
लोजपा उम्मीदवार राजेश वर्मा के पास 74 ग्राम सोना है, जिसका मूल्य करीब 2,45,000 है। चांदी 6 किलो है, जिसकी कीमत करीब 1,38,000 है। वहीं उनकी पत्नी के पास 627 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत करीब 38 लख रुपए है। साथ ही करीब 12 लख रुपए के चार किलो चांदी हैं। उन्होंने म्युचुअल फंड में 78,000 इन्वेस्ट कर रखा है, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर ₹3,00000 का इन्वेस्टमेंट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक में जमा है 10 लाख कैश, 3 करोड़ कर्ज भी
राजेश वर्मा ने अपने बैंक खाते में करीब 3,50,000 रुपए का बैंक बैलेंस दिखाया है, जबकि उनकी पत्नी के पास 6,50,000 रुपए बैंक में जमा है। वही राजेश वर्मा के नाम पर  1015 स्क्वायर फीट में 50 लाख रुपए कीमत का एक फ्लैट भी है, जबकि उनकी पत्नी के नाम 57 लाख 75000 की अलग से संपत्ति है। वहीं दोनों पति-पत्नी के नाम पर गरीब 3 करोड़ रुपए का विभिन्न संस्थाओं से कर्ज भी है।


तीन वाहन के मालिक, ट्रस्टों में है रुचि
लोजपा प्रत्याशी के शपथ पत्र के अनुसार उनके पास एक होंडा सिटी कार, एक एक्टिवा सहित अन्य एक वाहन है। राजेश वर्मा को एनजीओ में भी रुचि है, इस वजह से वह दो दर्जन एनजीओ से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed