फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News: Gopalganj security guard dies after falling from train in UP

Bihar News: यूपी में ट्रेन से गिरकर गोपालगंज के सिक्योरिटी गार्ड की मौत, बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि; परिजन बेसुध

Mon, 14 Apr 2025 04:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 14 Apr 2025 04:38 PM IST
सार

Bihar: मृतक अक्षय कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। बड़ी बेटी 12 वर्षीय रिया कुमारी सातवीं कक्षा की छात्रा है, जबकि छोटी बेटी 7 वर्षीय आदित्या कुमारी तीसरी कक्षा में पढ़ती है। दोनों बच्चियां निजी स्कूल में पढ़ाई करती हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Gopalganj security guard dies after falling from train in UP
मृतक और रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के गवंदरी गांव निवासी एक युवक की रविवार को दोपहर यूपी में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान गवंदरी फकीराना वार्ड नंबर-3 निवासी तपी राम के 35 वर्षीय इकलौते पुत्र अक्षय कुमार राम के रूप में हुई है, जो गोरखपुर में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार करीब एक माह पहले रोजगार के सिलसिले में गोरखपुर गए थे। रविवार को वह बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। सीवान आने के दौरान जैसे ही ट्रेन यूपी के कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र स्थित खुरहुरिया रेलवे ढाला के पास पहुंची, वे चलती ट्रेन से गिर गए। जिसके बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें: मेला देखकर लौट रहे परिवार को नशे में धुत कार सवार ने रौंदा, मां-बेटे की मौत, बेटी की हालत गंभीर    
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने डायल 112 और अहिरौली थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए पुलिस ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया गया।

बेटी ने दी पिता को मुखाग्नि
रविवार की देर रात जैसे ही अक्षय कुमार का शव गांव पहुंचा, पूरे परिवार में मातम छा गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। इस भावुक माहौल में बड़ी बेटी रिया कुमारी ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम संस्कार के समय स्थानीय मुखिया उपेंद्र प्रसाद गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष बुलेट सिंह, राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने शोकसंतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed