{"_id":"67caaf787bc7b13bce0ac6f4","slug":"bihar-news-gopalganj-pandit-dhirendra-krishna-shastri-come-in-ramnagar-arrival-in-hanumant-katha-bageshwar-dham-saran-news-c-1-1-noi1232-2700463-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bagheshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार शनिवार सुबह 10 बजे से, कथावाचक ने हनुमंत कथा में किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bagheshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार शनिवार सुबह 10 बजे से, कथावाचक ने हनुमंत कथा में किया एलान
Fri, 07 Mar 2025 06:52 PM IST
सारण ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: सारण ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 06:52 PM IST
सार
Gopalganj News: बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर कथावाच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार शनिवार आठ मार्च को सुबह 10 बजे से लगेगा। दिव्य दरबार को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसके लिए पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में है।
विज्ञापन
कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर पंचायत स्थित रामनगर गांव के राम जानकी मठ में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार सुबह 10 बजे से दिव्य दरबार लगाएंगे। इसकी घोषणा उन्होंने स्वयं मंच से की थी। बाबा के दिव्य दरबार में शामिल होने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु रामनगर गांव पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
क्या होता है दिव्य दरबार?
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने दिव्य दरबार में श्रद्धालुओं के सवालों के जवाब पहले ही एक पर्ची पर लिख देते हैं। दरबार में सबसे पहले ‘सीताराम हनुमान’ का कीर्तन कराया जाता है। इसके बाद वे मुगदर घुमाकर भीड़ में से कुछ लोगों के नाम पुकारते हैं, उनकी पोशाक का रंग भी बता देते हैं और उन्हें मंच पर बुलाते हैं। जब श्रद्धालु अपनी समस्या बताते हैं तो बाबा पहले से लिखी गई पर्ची दिखाते हैं, जिसमें वही सवाल दर्ज होता है। यही उनकी खास सिद्धि है, जिससे वे लाखों भक्तों के बीच विख्यात हो गए हैं।
विज्ञापन
कैसे पहुंचे रामनगर?
रामनगर गांव भोरे-मीरगंज मुख्य पथ से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां राम जानकी मठ में बाबा बागेश्वर धाम अपना दिव्य दरबार लगाएंगे। गुरुवार को उनके पहुंचते ही श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लग गया था और आज की कथा को लेकर भीड़ और अधिक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बाबा बागेश्वर धाम की लोकप्रियता को देखते हुए श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ने की संभावना है। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई सुरक्षा इंतजाम किए हैं। मुख्य पथ पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है। हनुमंत कथा स्थल के आसपास छोटी और बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।
दरबार में शामिल होने के लिए रात से ही जुटने लगे लोग
दिव्य दरबार में शामिल होने और अपनी पर्ची निकलवाने के लिए हजारों श्रद्धालु शुक्रवार रात से ही रामनगर गांव पहुंचने लगे थे। बाबा बागेश्वर धाम की सिद्धियों को लेकर लोगों में गहरी आस्था है और हर कोई उनसे अपनी समस्या का समाधान करवाना चाहता है।
शनिवार की शाम चार बजे से हनुमंत कथा का आयोजन भी किया जाएगा। दिव्य दरबार के बाद यह कथा होगी, जिसमें बाबा भक्तों को हनुमानजी की महिमा का बखान करेंगे।