फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar News Ashtadhatu idols stolen from Ram Janaki temple in Surwal village of Jiradei in Siwan

Bihar News: राम जानकी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी, स्थानीय लोगों में आक्रोश

Tue, 06 May 2025 07:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 May 2025 07:52 PM IST
सार

Ashtadhatu Idols Stolen: जीरादेई के सुरवाल गांव में राम जानकी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हुई हैं। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन
Bihar News Ashtadhatu idols stolen from Ram Janaki temple in Surwal village of Jiradei in Siwan
राम जानकी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले में जीरादेई थाना क्षेत्र के सुरवाल गांव में सोमवार रात राम जानकी मंदिर से 300 साल पुरानी अष्टधातु की दो मूर्तियां चोरी हो गईं। चोरों ने रात के अंधेरे में मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर भगवान राम और माता सीता की अष्टधातु से निर्मित मूर्तियों को चुरा लिया। मंगलवार सुबह जब मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो मूर्तियों के गायब होने की जानकारी हुई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही जीरादेई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी सोनी कुमारी ने बताया कि मंदिर से दो प्राचीन मूर्तियां चोरी हुई हैं, जो धातु की हैं। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि मूर्तियां किस धातु की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है। मौके से कुछ साक्ष्य जुटाए गए हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वनवासी बनकर 12 घंटे जंगल में बिताते हैं गांव वाले, कई साल पुरानी परंपरा; जानें क्या है पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों के अनुसार, चोरी हुई मूर्तियां अष्टधातु की हैं और इनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। मूर्तियों का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व होने के कारण स्थानीय लोग इस घटना से आहत हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने और मूर्तियों को बरामद करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: मेयर के घर मिला नागालैंड का हथियार, रात भर चली रेड में पुलिस ने कोना-कोना छान मारा 

यह घटना क्षेत्र में मंदिरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में सुरक्षा के कोई खास इंतजाम नहीं थे, जिसका फायदा चोरों ने उठाया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। साथ ही, स्थानीय लोगों से भी सुराग देने की अपील की गई है। इस घटना ने प्रशासन को मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed