{"_id":"66ed6dee2c5d160df0099f36","slug":"bihar-news-a-person-was-injured-after-being-shot-in-siwan-friend-was-cleaning-pistol-when-it-fired-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीवान में गोली लगने से एक शख्स घायल; दोस्त कर रहा था पिस्तौल की सफाई, तभी हो गया कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीवान में गोली लगने से एक शख्स घायल; दोस्त कर रहा था पिस्तौल की सफाई, तभी हो गया कांड
Fri, 20 Sep 2024 06:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:13 PM IST
सार
Siwan News: सीवान एसपी ने बताया कि मो. कैफ पिस्तौल की सफाई कर रहा था, तभी पिस्तौल से फायर होकर रुस्तम को गोली लगी है। मो. कैफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। साहिल मियां की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवान में एक शख्स गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद उसे घायलावस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह घटना आंदर ढाला ओवर ब्रिज के नीचे हनुमान चाय दुकान पर बीती देर रात घटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हनुमान चाय दुकान पर मो. कैफ, रुस्तम अली और साहिल मियां तीनों लोग चाय पीने गए थे। तभी मो. कैफ पिस्तौल निकाल कर वहीं पर उसकी सफाई करने लगा। उसी दौरान पिस्तौल से अचानक गोली चल गई और बगल में उसके दोस्त रुस्तम मियां को पैर में लग गई। गोली चलते ही वहां पर भगदड़ मच गई। उसके बाद मो. कैफ और साहिल ने घायल रुस्तम मियां को इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्रथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने रुस्तम मियां को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, घटना की सूचना मिलने पर नगर थाना प्रभारी सुदर्शन राम सीवान सदर अस्पताल पहुंचे और मो. कैफ को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ जारी है। आसपास के लोगों का कहना है कि अक्सर हनुमान चाय दुकान पर शाम होते ही अपराधियों का जमावड़ा लगा रहता है। पुल के नीचे होने के कारण वहां प्रशासन का ध्यान नहीं जाता है। घायल की पहचान हुसैनगंज थानाक्षेत्र के हरिहास गांव निवासी अलाउद्दीन मियां के बेटे रुस्तम अली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर सीवान एसपी अमितेश कुमार ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि मो. कैफ पिस्तौल की सफाई कर रहा था, तभी पिस्तौल से फायर होकर रुस्तम को गोली लगी है। मो. कैफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। साहिल मियां की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।