फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Minister Mangal Pandey reached Siwan for Home Minister Amit Shah visit said- NDA is working unitedly

Bihar: गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर सीवान पहुंचे मंत्री मंगल पांडेय, बोले- NDA एकजुट होकर काम कर रहा

Fri, 28 Mar 2025 10:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 28 Mar 2025 10:34 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे को लेकर 29 मार्च को पटना आ रहे हैं, जहां पर वह एक बैठक करेंगे। इसके बाद 30 मार्च को सारण कमिश्नरी के गोपालगंज जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Bihar Minister Mangal Pandey reached Siwan for Home Minister Amit Shah visit said- NDA is working unitedly
मंत्री मंगल पांडेय पीसी करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह विधि मंत्री मंगल पांडेय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर सीवान पहुंचे। जहां उन्होंने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह बिहार दौरे को लेकर 29 मार्च को पटना आ रहे हैं, जहां पर वह एक बैठक करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि इसके बाद 30 मार्च को सारण कमिश्नरी के गोपालगंज जिले में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसको लेकर सारण के सभी लोगों में काफी उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ईडी ने भ्रष्टाचार के आरोप में सात अधिकारियों पर कसा शिकंजा, एक अफसर के ठिकाने से 11.64 करोड़ मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवान जिले से भी बड़ी संख्या में लोग गोपालगंज पहुंचेंगे, जिसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं, सौगात ए मोदी को लेकर कहा कि देश की समस्त जनता परिवार के सदस्य है। जब ऐसे में परिवार के सदस्य अपना पर्व माना रहे हैं तो उसमें शिरकत करना लाजमी है। हमारे सभी अल्पसंख्यक भाई को शुभकामनाएं और बधाई दी गई है।

यह भी पढ़ें: कोसी-मेची प्रोजेक्ट को आखिर कितनी बार स्वीकृति? जमीन पर काम नहीं, बिहार चुनाव से पहले फिर वही खबर आई

इसके साथ ही विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग पद और सीट को लेकर आपस में लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर भी उनकी सहमति नहीं बन रही है। इंडिया गठबंधन लड़ता झगड़ता और टूटता दिख रहा है। वहीं, NDA गठबंधन राज्य के विकास के लिए एकजुट होकर काम कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed