{"_id":"689b020de277107e750a8f91","slug":"bihar-gopalganj-pet-dog-bit-owner-ear-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पालतू कुत्ते ने काटा मालिक का कान, घायल अवस्था में पहुंचा अस्पताल; बचाव करने आया था पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पालतू कुत्ते ने काटा मालिक का कान, घायल अवस्था में पहुंचा अस्पताल; बचाव करने आया था पीड़ित
Tue, 12 Aug 2025 02:30 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:30 PM IST
सार
Dog Bite Case : सोचिए जिस कुत्ते को आप अपने घर में पालते हैं, वही कुत्ता आपको काटकर बुरी तरह जख्मी करदे तो क्या करेंगे? दरअसल, बिहार के गोपालगंज में एक पालतू कुत्ते ने अपने ही मालिक का कान काटकर अलग कर दिया है। जानें आखिर क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
Dog Bite Case: कुत्ते ने अपनी मालिक का काटा कान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Dog Bite Case In Bihar : डॉग बाइट के मामलों को लेकर दिल्ली समेत देश भर में चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। वहीं, बिहार के गोपालगंज से डॉग बाइट का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। जिस कुत्ते का मालिक उसका बचाव करके अपनी गोद में उठाकर ला रहा था, उसने अपने मालिक को बुरी तरह जख्मी कर दिया। मालिक का कान काट लिया।
ये भी पढ़ें-Crime News : रात में घर पर सो रही नाबालिग लड़की को उठा ले गए आरोपी, किया गंदा काम; खून से लथपथ मिली पीड़िता
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: एनएच-28 पर कई ट्रकों की टक्कर, चालक डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा; गैस कटर से सुरक्षित निकाला गया
विज्ञापन
घटना को लेकर लोग दंग
मिली जानकारी के अनुसार,जिले के आरार मोहल्ले में पालतू कुत्ते ने अपने मालिक पर ही हमला कर दिया। इस दौरान कुत्ते ने अपने मालिक का ही कान काट लिया। इसके बाद खून से लथपथ मालिक कटा हुआ कान लेकर अस्पताल पहुंचा। इस घटना से सभी लोग दंग हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें-Crime News : रात में घर पर सो रही नाबालिग लड़की को उठा ले गए आरोपी, किया गंदा काम; खून से लथपथ मिली पीड़िता
विज्ञापन
कुत्ते का बचाव करने गया था मालिक
अभी कुत्ते के मालिक का घायल हालत में सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। मीडिया से बातचीत में मालिक संदीप कुमार ने बताया कि उनके कुत्ते की किसी अन्य कुत्ते से लड़ाई हो गई थी। इस दौरान उन्होंने अपने कुत्ते को उससे बचाया। वो उसे गोद में उठाकर ला रहे थे, तभी उसने अचानक उनपर हमला कर दिया। संदीप कुमार ने बताया कि उनके कुत्ते ने उनका कान काट लिया। इधर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दानिश अहमद ने बताया कि अस्पताल में एक मरीज आया है। पीड़ित के पालतू कुत्ते की भिड़ंत उनके ही घर के नीचे किसी अन्य कुत्ते से हो गई थी। बचाने के क्रम में ही कुत्ते ने अपने मालिक का कान काटकर अलग कर दिया। इसके बाद अब उनका इलाज चल रहा है।ये भी पढ़ें- Bihar: एनएच-28 पर कई ट्रकों की टक्कर, चालक डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा; गैस कटर से सुरक्षित निकाला गया