फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Crime News Vaishali accused abducted minor from her home and molested her

Crime News : रात में घर पर सो रही नाबालिग लड़की को उठा ले गए आरोपी, किया गंदा काम; खून से लथपथ मिली पीड़िता

Tue, 12 Aug 2025 01:52 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,तिरहुत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,तिरहुत Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Tue, 12 Aug 2025 01:52 PM IST
सार

Bihar Crime News : बिहार के वैशाली में नाबालिग लड़की रात में घर पर सो रही थी, तभी आरोपी आया और उसे उठाकर ले गया। नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को खून से लथपथ देख परिजन कांप उठे। इस घटना ने एक बार फिर से सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।
 

विज्ञापन
Bihar Crime News Vaishali accused abducted minor from her home and molested her
केस दर्ज करके जांच में जुटी पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bihar Crime News : बिहार के वैशाली जिले के पटेरी बेलसर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को आरोपी घर से उठा ले गया।  नाबालिग को रात में सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिर वारदात के बाद पीड़िता को छोड़कर मौके से आरोपी फरार हो गया। पूरी घटना सोमवार की रात की बताई गई। जब लड़की घर में सोई अवस्था में नहीं मिली, तब उसके परिवार वाले इधर-उधर खोजने लगे। इसके बाद घर से कुछ दूरी पर सुनसान इलाके पर लड़की खून से लथपथ मिली। इस मंजर देख परिजन विचलित हो उठे। घटना की सूचना स्थानीय थाने की पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग लड़की को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

लालगंज सदर 2 डीएसपी ने शुरू की पड़ताल

बताया गया कि लड़की अभी इलाजरत है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है, तो पुलिस ने नाबालिग लड़की के कपड़े जब्त कर ली है। मौके पर फॉरेंसिक की टीम पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित करने में लगी हुई है। वहीं, पुलिस नाबालिग लड़की को समान होने का इंतजार कर रही है। सूचना मिलते ही मौके पर लालगंज सदर 2 डीएसपी पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लग गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Death Certificate:  मुखिया-सरपंच के हस्ताक्षर से बनेगा मृत्यु प्रमाण पत्र, वंशावली में मृत लिखा है तो भी चलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता के साथ सो रही थी नाबालिग 

सदर DSP2 गोपाल मंडल ने बताया कि रात में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। वहीं, बच्ची अपने माता-पिता के साथ अपने घर में सोई हुई थी। उनके परिजन के द्वारा बताया गया कि सोए हुए अवस्था में किसी के द्वारा उनकी बच्ची को उठाकर ले जाया गया। आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची को इलाज में भेज दिया गया है। पीड़िता के बयान के बाद कार्रवाई और आगे बढ़ेगी। बच्ची खतरे से बाहर है। वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

ये भी पढ़ें- Bihar Teacher : शिक्षकों का ट्रांसफर करने वाली समिति में भी आरक्षण; जानिए कौन-कौन लेंगे फैसले

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed