{"_id":"67161081e66b19424407fc1c","slug":"bihar-crime-shopkeeper-shot-in-gopalganj-criminal-fleeing-from-spot-beaten-to-death-by-mob-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: गोपालगंज में दुकानदार को मारी गोली, मौके से भाग रहे अपराधी की भीड़ ने पीट-पीट कर ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: गोपालगंज में दुकानदार को मारी गोली, मौके से भाग रहे अपराधी की भीड़ ने पीट-पीट कर ली जान
Mon, 21 Oct 2024 01:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:57 PM IST
सार
Gopalganj Crime: गोपालगंज में अपनी दुकान पर बैठे दुकानदार को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। हालांकि मौके से भाग रहे एक अपराधी को भीड़ ने पकड़ लिया और उसे पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल दुकानदार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के थावे थानाक्षेत्र के जगदीशपुर मोड़ पर सोमवार सुबह बाइक सवार अपराधियों ने एक खाद-बीज भंडार के मालिक पवन सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे चार में से एक अपराधी भीड़ के हत्थे चढ़ गया, जिसे गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैला दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घायल पवन सिंह जगदीशपुर मोड़ पर खाद-बीज भंडार चलाते हैं। पवन पर उस समय हमला हुआ जब वह अपनी दुकान पर बैठे थे। दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने दुकान पर धावा बोला और पवन सिंह पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद पवन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोग तुरंत हरकत में आए और भाग रहे अपराधियों में से एक को पकड़ लिया। पकड़े गए अपराधी की पहचान अभिषेक ठाकुर के रूप में हुई, जो कि गोपालगंज जिले के थावे थानाक्षेत्र के रामचंद्रपुर पंडित टोला गांव का निवासी था। गुस्साई भीड़ ने उसे पीट-पीट कर मार डाला।
विज्ञापन
वहीं, घायल दुकानदार पवन सिंह को तुरंत इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने अपराधी अभिषेक ठाकुर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और बाजार में दहशत फैल गई है। पिछले 48 घंटों में यह गोपालगंज जिले में गोलीबारी की चौथी घटना है, जिसने आम जनमानस में गहरी चिंता और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है।