फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Crime: Retired BCCL employee shot in broad daylight in Siwan, condition critical

Bihar Crime: रिटायर्ड BCCL कर्मचारी को सैलून के पास दिनदहाड़े मारी गोली, हालत नाजुक; वारदात से फैली दहशत

Wed, 25 Dec 2024 05:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 25 Dec 2024 05:05 PM IST
सार

Siwan Crime:  थाना प्रभारी ने कहा कि घायल का फर्द बयान दर्ज किया जा रहा है। बयान के आधार पर जांच की जाएगी और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, इस घटना से घायल के परिवार और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
Bihar Crime: Retired BCCL employee shot in broad daylight in Siwan, condition critical
अस्पताल में इलाजरत घायल रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान के असाओं थाना क्षेत्र के कीहोली गांव में दिनदहाड़े एक रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ। अज्ञात अपराधियों ने गोली चलाकर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घायल को तत्काल इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन

 
सैलून के पास मारी गोली
जानकारी के मुताबिक, कीहोली गांव निवासी शंभु सिंह बीसीसीएल से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। वह अपने घर से कुछ दूरी पर एक सैलून में दाढ़ी बनवाने के बाद स्कूटी के पास खड़े थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली सीधे नहीं लगी। दीवार से टकराकर गोली उनकी जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

 
घटना के बाद परिवार में दहशत
घायल के परिजन घटना से बेहद डरे और सहमे हुए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया है। वहीं, शंभु सिंह भी घटना के संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
असाओं थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अपराधियों ने शंभु सिंह पर उस समय हमला किया, जब वह स्कूटी के पास खड़े थे। गोली दीवार से टकराकर उनकी जांघ में लगी। थाना प्रभारी ने कहा कि घायल का फर्द बयान दर्ज किया जा रहा है। बयान के आधार पर जांच की जाएगी और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 
इलाके में दहशत का माहौल
दिनदहाड़े हुई इस घटना से कीहोली गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग इसे कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और अपराधियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वजह जल्द स्पष्ट हो जाएगी। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अपराधियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed