फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Accident: Wall collapsed due to heavy rain in Siwan, father and daughter died a painful death

Bihar Accident: सीवान में भारी बारिश से गिरी दीवार, पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत; तीन गंभीर घायल

Mon, 04 Aug 2025 01:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 04 Aug 2025 01:26 PM IST
सार

Bihar: एक ही परिवार के दो लोगों की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने घटना को बेहद दर्दनाक बताया है और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
Bihar Accident: Wall collapsed due to heavy rain in Siwan, father and daughter died a painful death
अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने एक परिवार पर कहर बनकर टूट पड़ी। बड़हरिया थाना क्षेत्र के कैलगढ़ पंचायत स्थित मालिक टोला में रविवार देर रात एक घर की दीवार गिरने से पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है, जब घर के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। तभी तेज बारिश के चलते अचानक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और घर के सभी लोग मलबे में दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह सभी को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय जहरुद्दीन मियां और उनकी 9 वर्षीय पुत्री सानिया खातून के रूप में हुई है। घायलों में जहरुद्दीन के भाई सिराज मियां समेत दो अन्य शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
एक ही परिवार के दो लोगों की एक साथ मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने घटना को बेहद दर्दनाक बताया है और प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: तीन दिन की बारिश में डूबा सीवान शहर, हर गली-मोहल्ले में जलजमाव, मकान-दुकानों में घुसा पानी; लोग बेहाल

सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही बड़हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

लगातार बारिश से हालात बिगड़े
गौरतलब है कि सीवान में बीते तीन दिनों से रुक-रुक कर मूसलधार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलजमाव और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed