फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Saran News ›   Bihar Accident: Old woman dies after coming in contact with electric wire

Bihar Accident: विद्युत तार की चपेट में आने से वृद्धा की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम; जानें

Sun, 18 May 2025 04:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 18 May 2025 04:31 PM IST
सार

Bihar: परिजनों ने बताया कि सुबह जगिया देवी जैसे ही घर से बाहर निकलीं, दरवाजे के पास एक विद्युत प्रवाहित तार पहले से झूल रहा था। वह तार उनकी नजर में नहीं आया और वे सीधे उसके संपर्क में आ गईं।

विज्ञापन
Bihar Accident: Old woman dies after coming in contact with electric wire
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के अमैठी गांव में सोमवार की सुबह करंट लगने से एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान अमैठी गांव निवासी दिवंगत दीनानाथ महतो की पत्नी जगिया देवी (65 वर्ष) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पढ़ें: सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनसुराज का हस्ताक्षर अभियान, सीएम के पैतृक गांव से PK ने की शुरुआत    

विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सुबह जगिया देवी जैसे ही घर से बाहर निकलीं, दरवाजे के पास एक विद्युत प्रवाहित तार पहले से झूल रहा था। वह तार उनकी नजर में नहीं आया और वे सीधे उसके संपर्क में आ गईं। करंट का तेज झटका लगने से महिला मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं। परिजन आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। थावे थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने बताया कि करेंट लगने से महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed