फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   young man preparing for army recruitment died after being hit by car in Gopalganj bihar

Bihar: देश सेवा का सपना देख रहा था नवनीत, तेज रफ्तार कार ने छीन ली जिंदगी, सड़क हादसे से गांव में मातम

Sat, 23 May 2026 04:32 PM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 04:32 PM IST
सार

Bihar: गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वैगनआर कार की टक्कर से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 26 वर्षीय नवनीत कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में मातम छा गया। पुलिस ने कार जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
young man preparing for army recruitment died after being hit by car in Gopalganj bihar
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के थावे थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोपालगंज-थावे एनएच 531 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां थावे बस स्टैंड के समीप बर्फ फैक्ट्री के सामने एक अनियंत्रित वैगनआर कार ने सड़क पार कर रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान थावे के विदेशी टोला निवासी नंदलाल साह के 26 वर्षीय पुत्र नवनीत कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन



गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवनीत कुमार सड़क के किनारे अपनी ही लेन में खड़ा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वैगनआर कार के चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित कार गलत दिशा में चली गई और नवनीत को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नवनीत हवा में उछलकर काफी दूर जा गिरा, जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन



अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम
दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए लहूलुहान नवनीत को तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। परंतु, गोरखपुर में इलाज के दौरान घावों के ताव न सहते हुए नवनीत ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही अस्पताल से लेकर गांव तक चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवार की उम्मीद था नवनीत
स्थानीय लोगों ने अत्यंत दुखी मन से बताया कि 26 वर्षीय नवनीत बेहद मिलनसार और शांत स्वभाव का युवक था। वह देश की सेवा करने का जज्बा रखता था और पिछले काफी समय से सेना भर्ती की तैयारी में जुटा हुआ था। वह अपने परिवार की उम्मीदों का इकलौता केंद्र था। उसकी असमय मौत से माता-पिता सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।


ये भी पढ़ें: आधी रात घर से निकले शंभू राय, सुबह मिली लाश; परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जमीन विवाद की बात आई सामने

कार जब्त, चालक गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही थावे थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वैगनआर कार को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद कार चालक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है।थावे थाना पुलिस के अनुसार, मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed