फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   middle-aged man returning from yagna in Babhanouli dies causing chaos among his neighbors

Bihar: घर से सिर्फ 50 कदम दूर मौत! तेज रफ्तार बाइक ने ली आदमी की जान, डॉक्टर पर भी लगा गंभीर आरोप

Sun, 31 May 2026 08:21 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: सारण ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2026 08:21 AM IST
सार

Bihar: सीवान के मैरवा-गुठनी मार्ग पर बभनौली गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 47 वर्षीय राजकुमार शर्मा की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस और अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
middle-aged man returning from yagna in Babhanouli dies causing chaos among his neighbors
घटनास्थल की फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान के मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग पर बभनौली गांव के समीप शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बभनौली गांव निवासी 47 वर्षीय राजकुमार शर्मा के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई, जब राजकुमार शर्मा गांव में चल रहे यज्ञ को देखकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अपने घर के दरवाजे के पास पहुंचे, तभी गुठनी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घर से महज 50 कदम की दूरी पर ही उनकी मौके पर मौत हो गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे।

विज्ञापन


पुलिस की कार्यप्रणाली पर भड़के ग्रामीण
घटना शनिवार रात करीब 12:10 बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस टीम ने मौके से एक बाइक सवार को तो हिरासत में ले लिया और उसे थाने ले गई, लेकिन गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को सड़क पर ही छोड़ दिया।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन भी सवालों के घेरे में
आनन-फानन में ग्रामीण घायल राजकुमार शर्मा को मैरवा रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर वहां तैनात चिकित्सक ने बिना समुचित जांच किए ही पर्ची पर दवा लिखकर मरीज को रेफर कर दिया, जबकि उनकी मौत पहले ही हो चुकी थी। चिकित्सक के इस कथित गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर ग्रामीणों ने तीखी नाराजगी जताई और अस्पताल परिसर में प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों में मचा कोहराम
मृतक राजकुमार शर्मा अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि अभी किसी भी बच्चे की शादी नहीं हुई थी। पिता की अचानक मौत के बाद से घर में चीख-पुकार मची हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

समझाने-बुझाने के बाद शांत हुआ मामला
घटना की सूचना मिलते ही सरपंच प्रतिनिधि जुनैद अंसारी और समाजसेवी धनंजय पांडेय सहित दर्जनों लोग रेफरल अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में बढ़ते हंगामे को देखते हुए मैरवा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझाया-बुझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया।


ये भी पढ़ें: दिल्ली से दरभंगा जाने वाली फ्लाइट अचानक हुई रद्द, एयरपोर्ट पर फूटा यात्रियों का गुस्सा; घंटों हंगामा

नशे में धुत होने का आरोप, चालक हिरासत में
पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की पहचान गुठनी के भठही गांव निवासी कृष्णा कुमार राम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह कथित रूप से नशे में धुत था और बाइक काफी तेज रफ्तार से चला रहा था। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीण उसकी पिटाई करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उसे सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस ने आरोपी युवक का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद उसे थाने की हाजत में बंद कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed