फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   A display of dance at a sacred thread ceremony in Gopalganj including Mokama MLA Anant Singh

Bihar News: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले जदयू विधायक पर FIR; हथियार प्रदर्शन के मामले में अनंत सिंह पर प्राथमिकी

Wed, 06 May 2026 11:09 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: सारण ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 11:09 AM IST
सार

Bihar: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में उपनयन संस्कार के दौरान हथियारों के प्रदर्शन और अश्लील नृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मोकामा विधायक अनंत सिंह समेत नौ नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कई आरोपियों की पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन
A display of dance at a sacred thread ceremony in Gopalganj including Mokama MLA Anant Singh
कार्यक्रम में मौजूद अनंत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमराव गांव में आयोजित एक उपनयन संस्कार के दौरान कानून की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। इस मामले में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन और अश्लील डांस का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने विधायक सहित नौ नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, 2 और 3 मई को सेमराव गांव में मुखिया पति गुड्डू राय के आवास पर उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया था। इस निजी कार्यक्रम में मोकामा विधायक अनंत सिंह भी शिरकत करने पहुंचे थे। आरोप है कि विधायक के स्वागत और कार्यक्रम के दौरान उनके समर्थकों ने खुलेआम प्रतिबंधित और लाइसेंसी हथियारों का प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं, कार्यक्रम में अश्लील नृत्य का भी आयोजन किया गया था। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर साझा किया गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विनय तिवारी ने की पुष्टि

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सोशल मीडिया की निगरानी के दौरान पुलिस को इन आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरों की जानकारी मिली। सूक्ष्म जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि कार्यक्रम में अवैध और लाइसेंसी हथियारों का प्रदर्शन कर समाज में भय फैलाने की कोशिश की गई है।

ये भी पढ़ें: बारात से लौटते समय दर्दनाक हादसा; पिकअप की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर

पुलिस की कार्रवाई और पहचान
पुलिस ने अब तक वीडियो के आधार पर कई आरोपियों की पहचान कर ली है। तकनीकी सेल और मानवीय साक्ष्यों की मदद से अन्य अज्ञात लोगों की भी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed