{"_id":"631891a0bee8972ecc767967","slug":"santosh-kumar-threatened-to-kill-mining-inspector-rajendra-singh-on-call-arun-kumar-mining-dept-official","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patna: खनन निरीक्षक को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी ने खुद को बताया राजद विधायक का भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patna: खनन निरीक्षक को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी ने खुद को बताया राजद विधायक का भाई
Wed, 07 Sep 2022 06:12 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 07 Sep 2022 06:12 PM IST
सार
राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि एफआईआर में नामजद संतोष सिंह दानापुर विधायक रीतलाल यादव का भाई नहीं है। यह उन्हें बदनाम करने के लिए जानबूझकर फैलाया गया है।
विज्ञापन
Arun kumar
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में राजद नेता के भाई पर खनन निरीक्षक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। खनन विभाग के अधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि कल हमारे इंस्पेक्टर ने एक ट्रक को रोका था। 4-5 लोग उसकी रिहाई के लिए आए और हंगामा किया। उनमें से संतोष कुमार भी थे जिन्होंने खनन निरीक्षक राजेंद्र सिंह को जान से मारने की धमकी दी थी। अरुण कुमार ने कहा कि पास के थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है।
विज्ञापन
संतोष कुमार के राजद विधायक रीतलाल यादव का भाई होने का दावा किया गया है। वहीं, राजद नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि एफआईआर में नामजद संतोष सिंह दानापुर विधायक रीतलाल यादव का भाई नहीं है। यह उन्हें बदनाम करने के लिए जानबूझकर फैलाया गया है। किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करे।
विज्ञापन