{"_id":"631c47f6f8528c2f843a7a28","slug":"sanjay-jaiswal-says-kishanganj-and-araria-districts-was-the-highest-in-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'बिहार के दो जिलों में जनसंख्या वृद्धि दर दुनिया में सबसे ज्यादा', भाजपा नेता के बयान पर मचा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'बिहार के दो जिलों में जनसंख्या वृद्धि दर दुनिया में सबसे ज्यादा', भाजपा नेता के बयान पर मचा बवाल
Sat, 10 Sep 2022 01:52 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:52 PM IST
सार
जेडीयू ने कहा कि जायसवाल प्रदेश के लोगों के बीच सांप्रदायिक नफरत भड़काने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
संजय जायसवाल
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार भाजपा प्रमुख संजय जायसवाल द्वारा राज्य के दो जिलों में जनसंख्या वृद्धि दर को लेकर भ्रामक डाटा प्रस्तुत करने पर जेडीयू ने करारा हमला बोला है। जेडीयू ने कहा कि जायसवाल प्रदेश के लोगों के बीच सांप्रदायिक नफरत भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, जायसवाल ने बुधवार को दावा किया था कि किशनगंज और अररिया जिलों में जनसंख्या वृद्धि दर दुनिया में सबसे ज्यादा है। उन्होंने इसके पीछे की वजह बांग्लादेशी घुसपैठियों को बताया।
विज्ञापन
जेडीयू ने किया पलटवार
जदयू नेता नीरज कुमार और अरविंद निषाद ने पलटवार करते हुए कहा कि जायसवाल सहित सभी भाजपा नेता राजनीतिक लाभ लेने के लिए राज्य में लोगों के बीच सांप्रदायिक नफरत भड़काने में लगे हुए हैं। वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 सितंबर को बिहार का दौरा करने वाले हैं।
विज्ञापन
जायसवाल गलत और भ्रामक जानकारी दे रहे: जेडीयू
जेडीयू नेता ने दावा किया कि जायसवाल गलत और भ्रामक जानकारी दे रहे हैं। भारत के कई अन्य जिलों में जनसंख्या वृद्धि दर अररिया और किशनगंज की तुलना में काफी अधिक है। 2011 की जनगणना के अनुसार, किशनगंज में 67 प्रतिशत मुस्लिम आबादी है, जो बिहार के किसी भी जिले में सबसे अधिक है, इसके बाद अररिया से सटा हुआ है, जहां यह आंकड़ा 43 प्रतिशत है।
विज्ञापन
नीतीश सरकार पर भाजपा का हमला तेज
बिहार के पूर्व सीएम सुशील मोदी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में जंगल राज आ गया है। भाजपा नेता संजय जायसवाल ने भी राज्य सरकार को भी घेरा। उन्होंने पटना के पीरबहोर थाना का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि वहां डीजीपी को भी जाने से बचना चाहिए। यहां पुलिस के सीनियर अफसरों से दुर्व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि मस्जिद से जुलूस पर पत्थर फेंकने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, लेकिन नीतीश सरकार पत्थरबाजों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही।