फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Samastipur News Dead body found hanging in Patori Dhamon Green Park

Samastipur News: पटोरी धमौन ग्रीन पार्क में फंदे से लटकता मिला शव, पुलिस के आने से पहले परिवार वाले ले गए

Wed, 16 Aug 2023 11:26 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 16 Aug 2023 11:26 AM IST
सार

बिहार के समस्तीपुर जिले में पटोरी धमौन ग्रीन पार्क में एक युवक का शव मिला है। मृतक युवक के परिजनों ने पुलिस के आने से पहले ही शव को फंदे से उतारकर ले गए। मृतक उत्तरी धमौन के मुखिया का भतीजा है।

विज्ञापन
Samastipur News Dead body found hanging in Patori Dhamon Green Park
पटोरी थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम के पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटकता हुआ बुधवार सुबह मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, कुछ देर बाद लोगों ने मृतक के शव की पहचान कर ली। मृतक उत्तरी धमौन पंचायत के मुखिया पति पंकज राय का भतीजा छोटू कुमार बताया गया है। 

विज्ञापन


उधर, घटना की सूचना पर जुटे परिवार के लोग पुलिस के आने से पूर्व भी शव को उठा कर वहां से ले गए। परिवार के लोगों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था और इससे पूर्व भी दो तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था।
विज्ञापन


बताया गया है कि रात से ही वह लापता था और उसकी खोजबीन लोग कर रहे थे। इसी दौरान सुबह ग्रीन पार्क स्टेडियम के एक पेड़ से शव लटकता हुआ मिलने की सूचना पर परिवार के लोग वहां पहुंचे तो उसकी पहचान हुई। उसके बाद परिवार के लोगों ने पेड़ से शव को उतारा और अपने साथ घर ले गए। उधर, घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी तो लोग तरह तरह की बातें कर रहे थे। हालांकि, शव की पहचान होने के बाद लोग धीरे-धीरे वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटोरी थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रीन पार्क स्टेडियम में युवक का शव फंदे से लटकता मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया था। लेकिन जब तक पुलिस की टीम वहां पहुंचती। परिवार के लोग पेड़ से शव को उतार कर अपने साथ घर ले गए। परिवार के लोग पोस्टमॉर्टम कराना नहीं चाहते हैं। लोगों का कहना था कि युवक मानसिक रूप से बीमार था और दो-तीन बार इससे पूर्व भी आत्महत्या को लेकर प्रयास कर चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed