फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Samastipur News Asha workers stopped woman from going to delivery room gave birth to child at gate itself

Bihar: आशा कार्यकर्ताओं का अमानवीय व्यवहार, महिला को प्रसव कक्ष में जाने से रोका,गेट पर ही बच्चे को दिया जन्म

Thu, 27 Jul 2023 03:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Jul 2023 03:48 PM IST
सार

बिहार में समस्तीपुर जिले के तहत आने वाले विभूतिपुर में आशा कार्यकर्ताओं का अमानवीय चेहरा देखने को मिला। दरअसल, यहां प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को पीएचसी में प्रवेश नहीं करने दिया और गेट पर ही प्रसव हो गया।

विज्ञापन
Samastipur News Asha workers stopped woman from going to delivery room gave birth to child at gate itself
गेट पर ही बच्चे को दिया जन्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में बीते 15 दिन से नौ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल कर रही आशा कार्यकर्ताओं का अमानवीय चेहरा सामने आया है। प्रसव पीड़ा झेल रही एक महिला को पीएचसी के प्रसव कक्ष में प्रवेश नहीं करने दिया, जिसका नतीजा हुआ कि महिला ने प्रसव कक्ष के गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, मामला विभूतिपुर पीएचसी का है।

विज्ञापन


बताया गया है कि विभूतिपुर प्रखंड के टभका पश्चिमी टोल के चंदनदास की पत्नी कोमल कुमारी को रात करीब 12 बजे प्रसव पीड़ा महसूस हुई। परिवार के लोग कोमल को लेकर विभूतिपुर पीएचसी पहुंचे, लेकिन विभूतिपुर पीएचसी में आंदोलनकारी आशा कार्यकर्ता जमी हुई थी। आशा कार्यकर्ताओं ने प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को पीएचसी में प्रवेश करने से रोका। हालांकि, वह मुख्य गेट से प्रवेश कर अंदर तो चली गई। लेकिन प्रसव कक्ष के पास फिर महिलाओं ने उसे रोक दिया। फलस्वरुप प्रसव पीड़ा से परेशान कोमल वहीं पर गिर पड़ी और कुछ देर में प्रसव कक्ष के गेट पर ही उसने बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन




इस दौरान कुछ लोगों द्वारा इस घटना का वीडियो भी बना लिया गया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद अस्पताल के कर्मियों ने महिला का सहयोग कर तत्काल उपचार के लिए पहुंचाया। बताया गया कि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें घर के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा कार्यकर्ताओं के इस व्यवहार की हो रही है निंदा
विभूतिपुर पीएससी में बुधवार रात आशा कार्यकर्ताओं के इस व्यवहार का चहुंओर निंदा की जा रही है। उधर, सिविल सर्जन डॉ एसके चौधरी ने बताया कि किसी भी स्थिति में इमरजेंसी मरीज को नहीं रोका जा सकता है। इस मामले में शिकायत मिलने पर संबंधित आशा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी। विभूतिपुर पीएससी में घटी इस घटना का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह प्रसव पीड़ा झेल रही महिला ने अस्पताल के गेट पर ही बच्चे को जन्म दिया है।


नौ सूत्री मांगों को लेकर 15 दिनों से स्ट्राइक पर हैं आशा कार्यकर्ता
आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित करने और कम से कम 18 हजार रुपये वेतन निर्धारित करने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ता गत 15 दिनों से हड़ताल पर हैं। विभिन्न अस्पतालों में आशा कार्यकर्ता प्रसव कार्य को प्रभावित कर रही हैं। प्रसव कार्य प्रभावित करने के उद्देश्य से आशाओं की टीम अलग-अलग शिफ्ट में प्रसव कक्ष के पास धरना देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed