{"_id":"65814a269223a815bf067cf9","slug":"samastipur-dispute-over-dancing-with-neighbor-s-sister-in-law-in-reception-party-youth-stabbed-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: रिसेप्शन पार्टी में पड़ोसी की भाभी के साथ डांस को लेकर विवाद; नाच रहे युवक को मारा चाकू, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: रिसेप्शन पार्टी में पड़ोसी की भाभी के साथ डांस को लेकर विवाद; नाच रहे युवक को मारा चाकू, दो गिरफ्तार
Tue, 19 Dec 2023 01:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:16 PM IST
सार
Samastipur Hindi News: मथुरापुर ओपी अध्यक्ष इंस्पेक्टर खुशबुद्ददीन ने बताया कि बहू भोज (रिसेप्शन) के दौरान विवाद होने पर युवक पर चाकू से हमला किया गया था। युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानें क्या है पूरा मामला...।
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के समस्तीपुर जिले के मथुरापुर ओपी क्षेत्र के मथुरापुर गांव में सोमवार रात बहू भोज के दौरान पड़ोसी की भाभी के साथ डांस करने से नाराज महिला के परिवार वालों ने डांस कर रहे युवक को चाकू मार कर घायल कर दिया। हमले में युवक के गर्दन पर जख्म आया है, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की पहचान गांव के ही राजू कुमार के रूप में हुई है। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं, पुलिस ने सूचना मिलने पर आरोपी बाप और बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
पीड़ित युवक राजू ने बताया कि उसके मोहल्ले के गोपाल महतो के भतीजे विक्की की रात को रिसेप्शन पार्टी थी। इस पार्टी के दौरान गाना बजाना चल रहा था। इसी दौरान उसने मोहल्ले के ही महेंद्र दास की भाभी के साथ डांस कर लिया, जिससे महेंद्र को काफी नाराज हो गया। उसके बाद वह गाली-गलौज करने लगा। उस दौरान लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। फिर वह लौट कर घर आ गया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि कुछ देर बाद लोगों के बुलावे पर वह खाना खाने के लिए दोबारा जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में महेंद्र दास और उसके बेटे अमित दास ने उसे घेर लिया। फिर मारपीट करते हुए उसकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। राजू के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। उसके बाद राजू के परिवार वाले उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
मथुरापुर ओपी अध्यक्ष इंस्पेक्टर खुशबुद्ददीन ने बताया कि बहू भोज (रिसेप्शन) के दौरान विवाद होने पर युवक पर चाकू से हमला किया गया था। युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में आरोपी बनाए गए महेंद्र दास और उसके बेटे अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें अब जेल भेजा जा रहा है। घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।