फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Road Accident News: BJP MP Satish Chandra Dubey's car hit by a truck in Patna; 5 injured, Gandhi Setu Bridge

Bihar : भाजपा सांसद की कार को ट्रक ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, एमपी समेत पांच सवार गंभीर रूप से घायल

Mon, 18 Sep 2023 10:27 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 18 Sep 2023 10:27 AM IST
सार

Patna News : तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने उनकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इनोवा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन
Road Accident News: BJP MP Satish Chandra Dubey's car hit by a truck in Patna; 5 injured, Gandhi Setu Bridge
सांसद सतीष चंद्र दूबे का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के गांधी सेतु पुल पर सोमवार की अहले सुबह भाजपा सांसद सतीश चंद्र दुबे की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सांसद सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद ट्रैफिक थाना और आलमगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं की भीड़ मेदांता अस्पताल में लग गई। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सांसद सतीश चंद्र दूबे का इलाज चल रहा है। वह खतरे से बाहर हैं। 

विज्ञापन


इनोवा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए
बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दूबे अपनी इनोवा गाड़ी से बगहा से पटना आ रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने उनकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संसद की गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे एक और वाहन से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इनोवा गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, हादसा भीषण होने के कारण पांच लोग सघायल हो गए। इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


सांसद की हालत खतरे से बाहर है
घटना की सूचना मिलते हैं ट्रैफिक थाना सहित सुल्तानगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रैफिक थाना प्रभारी ने बताया कि सांसद की स्थिति खतरे से बाहर है, जबकि गाड़ी में सवार दो लोग की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के वक्त अचानक इनोवा गाड़ी की अचानक सेल्टी वल्व खुल गई। इस कारण गाड़ी पर सवार सभी लोगों की जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed