{"_id":"649088ea423393ee0d0e7f7b","slug":"road-accident-in-sitamarhi-mother-and-son-died-after-being-hit-by-a-crane-crime-news-in-hindi-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : मां और बेटी के साथ बाजार से जा रहे थे घर, तभी हुआ ऐसा कि मच गई अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : मां और बेटी के साथ बाजार से जा रहे थे घर, तभी हुआ ऐसा कि मच गई अफरातफरी
Mon, 19 Jun 2023 10:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 19 Jun 2023 10:27 PM IST
सार
बिहार में क्रेन का ब्रेक फेल होने के कारण एक दादी और पोती की दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित लोग इस घटना से आक्रोशित होकर क्रेन को क्षतिग्रस्त करने की भी कोशिश की लेकिन कुछ लोगों के मना करने पर लोगों ने क्रेन को क्षति नहीं पहुंचाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी में सोमवार को एक क्रेन का ब्रेक फेल होने के कारण एक दादी और पोती की दर्दनाक मौत हो गई। बेटे की हालत गंभीर है। घटना परिहार थाना क्षेत्र के परवाहा - लालबंदी मुख्य पथ के घाघरा के मोड़ के समीप की है। मृतक की पहचान कवि देवी (55) और उसकी पोती सुषमा (10) के रूप में की गई है। जबकि मृतका कवि देवी के पुत्र शिवचंद्र राम गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
बाजार से लौट रहे थे घर
परिजनों का कहना है कि बाइक पर सवार होकर शिवचंद्र राम, उनकी मां कवि देवी और बेटी सुषमा बाजार से वापस घर लौट रहे थे। तभी घाघरा मोड़ के समीप सामने से आ रहे अनियंत्रित क्रेन का ब्रेक फेल हो गया और उसने तीनों बाइक सवार को रौंद दिया। घटना के बाद क्रेन चालक क्रेन छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आननफानन में स्थानीय लोगो तीनो को इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने दादी और पोती को मृत घोषित कर दिया। वही शिवचंद्र राम की गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
क्रेन का ब्रेक फेल होने से हुई घटना
आक्रोशित लोग इस घटना से आक्रोशित होकर क्रेन को क्षतिग्रस्त करने की भी कोशिश की लेकिन कुछ लोगों के मना करने पर लोगों ने क्रेन को क्षति नहीं पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर परिहार थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्रेन को अपने कब्जे में ले लिया। फिर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्रेन का ब्रेक फेल हो जाने की वजह से यह घटना हुई। पुलिस का कहना है कि चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन