फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   RJD vice president raghunath jha left the party - Bihar Election 2015

समधी के बाद सबसे खास ने छोड़ा लालू का साथ

Thu, 03 Sep 2015 04:13 PM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
RJD vice president raghunath jha left the party - Bihar Election 2015

समाजवादी पार्टी के मुखिया और लालू यादव के समधी मुलायम सिंह यादव के महागठबंधन से नाता तोड़ने की खबर से लालू अभी संभले भी नहीं थे कि उनके खासमखास और पार्टी उपाध्यक्ष रघुनाथ झा ने भी उनका साथ छोड़ दिया।

विज्ञापन


पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुनाथ ने राष्ट्रीय जनता दल में अपने समर्थकों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पार्टी को अलविदा कहने की घोषणा कर दी। संभावना जताई जा रही है कि लालू का साथ छोड़कर रघुनाथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में आज उनकी लखनऊ में सपा सुप्रीमो से मुलाकात भी हुई है। माना जा रहा है कि रघुनाथ को बिहार में ही पार्टी में बड़ी भूमिका देकर चुनावी तैयारियों में लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी बड़ी वजह ये भी है कि अकेले दम पर बिहार में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही समाजवादी पार्टी के लिए रघुनाथ ही वहां बड़ा नाम हो सकते हैं।

सपा के साथ जा सकते हैं रघुनाथ झा

RJD vice president raghunath jha left the party - Bihar Election 2015

रघुनाथ झा को लालू यादव के खासमखास नेताओं में माना जाता है। यही कारण है लालू ने यूपीए 1 में अपने साथ उन्हें भी मंत्री बनवाया था। बिहार में रघुनाथ झा राजद के बड़े ब्राह्मण चेहरे रहे हैं।

बिहार की बेतिया सीट से सांसद रहे झा पूर्व में कांग्रेस और और वीपी सिंह के जनमोर्चा में भी रह चुके हैं। हालांकि राष्ट्रीय जनता दल का दामन थामने के बाद से पार्टी में उनकी हैसियत नंबर दो की ही रही है।

ऐसे में चुनाव से ठीक पहले रघुवंश का जाना राजद के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। ऐसा नहीं है ये दिक्‍कत सिर्फ लालू यादव को ही झेलनी पड़ रही है। महागठबंधन के दूसरे साझीदार जेडीयू के नीतीश कुमार की दिक्‍कतें भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

उनके विधायक लगातार उनका सा‌थ छोड़ रहे हैं। एक दिन पूर्व मोकामा विधायक अनंत सिंह ने भी जेडीयू की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अपहरण के मामले में जेल में बंद अनंत सिंह को नीतीश कुमार का विश्वस्त माना जाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed