{"_id":"686663f44d28a11b800f6bda","slug":"rjd-is-alert-regarding-voter-list-revision-workers-will-keep-an-eye-on-every-booth-imtiaz-bhutto-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजद सतर्क', इम्तेयाज भुट्टो बोले- हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजद सतर्क', इम्तेयाज भुट्टो बोले- हर बूथ पर कार्यकर्ताओं की रहेगी नजर
Thu, 03 Jul 2025 04:40 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 03 Jul 2025 04:40 PM IST
सार
गोपालगंज में राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम पर राजद की कड़ी नजर है।
विज्ञापन
राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजद पूरी तरह से सक्रिय हो गई है। चुनाव आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर पार्टी सतर्क है और हर बूथ पर अपने कार्यकर्ताओं की पैनी नजर रखने का दावा कर रही है। यह बात राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज अली भुट्टो ने गुरुवार को गोपालगंज शहर के एक मैरेज हॉल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कही। इस शिविर में गोपालगंज विधानसभा के सभी बूथ अध्यक्षों और पंचायत अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया गया।
भुट्टो ने आरोप लगाया कि भाजपा और जदयू संभावित हार से बौखलाए हुए हैं और मतदाता सूची में गड़बड़ी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता गांव-गांव में चौपाल लगाकर न केवल मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की निगरानी करेगा, बल्कि तेजस्वी यादव के 17 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों को भी जनता तक पहुंचाएगा। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने बूथ स्तरीय पदाधिकारियों से कहा कि वे अपने-अपने मतदान केंद्रों के बीएलओ से समन्वय बनाकर यह सुनिश्चित करें कि सभी पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल हो सके। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए राजद कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी से काम करें।
यह भी पढ़ें: CM Nitish Kumar ने 6 लेन पुल के निर्माण कार्य का लिया जायजा, राज्यपाल Arif Mohammed Khan से भी की मुलाकात
विज्ञापन
उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी समय बिहार की जनता का होगा और राज्य की कमान तेजस्वी यादव के हाथों में आएगी। इस मौके पर राजद नेता मोहित गुप्ता, नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता, मो. सहजाद, थावे प्रखंड अध्यक्ष रंजीत यादव, मो. सहीम, उचकागांव प्रखंड अध्यक्ष रहमत अली, शाहिद हुसैन राजू, बजरंग प्रसाद सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।