{"_id":"586348b04f1c1b445ceeaf28","slug":"rjd-colleagues-also-strand-of-mahadharna","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू को झटका, महाधरना से सहयोगियों ने भी किया किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू को झटका, महाधरना से सहयोगियों ने भी किया किनारा
अमर उजाला ब्यूरो/ पटना
Updated Wed, 28 Dec 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में महागठबंधन नोटबंदी के खिलाफ एक साथ नहीं दिखेगा। राजद के प्रस्तावित महाधरना में जदयू और कांग्रेस शामिल नहीं होंगे। लालू प्रसाद ने कहा था कि 28 दिसंबर को प्रस्तावित महाधरना में उनके सहयोगी भी शामिल होंगे, लेकिन जदयू के साथ-साथ कांग्रेस ने भी इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी धरने में शामिल नहीं होगी। राष्ट्रीय मुद्दों पर दलों की राय अलग-अलग हो सकती है और केवल नोटबंदी ही विपक्षी एकजुटता का पैमाना नहीं हो सकता। सिंह ने कहा की बिहार में गवर्नेंस साझा कार्यत्कम पर चल रहा है और यहां महागठबंधन में कोई मतभेद नहीं है। इधर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा है कि कांग्रेस नोटबंदी पर राजद के धरने में शामिल नहीं होगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के एक ओर दिल्ली में सभी दलों की बैठक करने और दूसरी ओर लालू के साथ धरने पर नहीं बैठने के सवाल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि राजद के सहयोगी दलों को लगता है कि लालू के पास काला धन है। इसी लिए उनके महाधरना को सहयोगी दल उचित नहीं मान रहे। नित्यानंद राय ने लालू के चौराहे वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आज नोटबंदी का विरोध करने वाले नेताओं को जनता चौराहे पर खोज रही है।
विज्ञापन
सहयोगी दलों के साथ नहीं देने पर राजद ने मंगलवार को कहा कि कुछ लोग अपने ईगो के चलते उनके धरने में शामिल नहीं होना चाहते हैं, लेकिन पूरा महागठबंधन एक है। बुधवार को हमारी पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से धरना देगी। इसके बाद पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद पूरे बिहार का भ्रमण करेंगे और जनता को नोटबंदी के खिलाफ एकजुट करेंगे। पटना में विशाल रैली भी करेंगे।