फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   River Ganga may cross red mark in Bihar capital city Patna water level may increase in other districts

बिहार में बाढ़ का कहर जारी, पटना में आज लाल निशान को पार कर सकती है गंगा

Mon, 17 Aug 2020 10:50 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 17 Aug 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
River Ganga may cross red mark in Bihar capital city Patna water level may increase in other districts
बिहार में बाढ़ - फोटो : ANI

बिहार की राजधानी पटना में गंगा का नदी का जलस्तर सोमवार को लाल निशान पार सकता है। गंगा में जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई गई है। केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि रविवार को पटना में गंगा का जलस्तर गांधी घाट पर लाल निशान से आठ सेंटीमीटर नीचे था।

विज्ञापन



केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि गंगा में रविवार को शनिवार की तुलना में लगभग 21 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी देखी गई, जिसके बाद रविवार को गंगा का जलस्तर 48.52 मीटर हो गया है। आयोग की माने तो गांधी घाट पर खतरे का लाल निशान 48.60 मीटर पर है तो इस हिसाब से गंगा लाल निशान से आठ सेंटीमीटर नीचे गोते लगा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा पटना के दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर में 22 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई, जिसके बाद यहां का जलस्तर बढ़कर 49.60 मीटर पर पहुंच गया है। दीघा घाट पर गंगा खतरे के लाल निशान पर 85 सेंटीमीटर नीचे थी। इसके अलावा हाथीदह में जलस्तर में 24 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी देखी गई, जो कि खतरे के निशान से दस सेंटीमीटर नीचे था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मुंगेर में गंगा नदी के जलस्तर में 24 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो कि खतरे के निशान से 1.19 मीटर नीचे यानि कि 38.14 मीटर पर था। भागलपुर में गंगा का स्तर 12 सेंटीमीटर बढ़ा और वर्तमान में जलस्तर 32.71 मीटर पर है, जो कि खतरे के निशान से 97 सेंटीमीटर नीचे था।


वहीं कहलगांव में गंगा नदी के जलस्तर में दो सेंटीमीटर की बढ़ोतरी मापी गई थी। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से दस सेंटीमीटर नीचे यानि कि 30.99 मीटर पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed