फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Risk of giving mobile to children : In Sitamarhi of Bihar innocent boy raped the girl after learning from the

Bihar : इतना बड़ा अपराध था...समझ नहीं सका, मोबाइल से सीख छठी के छात्र ने चार साल की बच्ची से किया रेप

Thu, 23 Feb 2023 11:28 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 23 Feb 2023 11:28 AM IST
सार

Bihar News: मोबाइल में क्या देखते-देखते बच्चे कहां पहुंचकर क्या सीख लेंगे...इसका बेहद बुरा उदाहरण सामने आया है। यकीन न हो तो बिहार के सीतामढ़ी की यह खबर पढ़िए। यह खबर पढ़ने और पढ़ाने के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
Risk of giving mobile to children : In Sitamarhi of Bihar innocent boy raped the girl after learning from the
छठी के छात्र ने 4 साल की मासूम के साथ रेप किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल में क्या देखते-देखते बच्चे कहां पहुंचकर क्या सीख लेंगे...इसका बेहद बुरा उदाहरण सामने आया है। यकीन न हो तो बिहार के सीतामढ़ी की यह खबर पढ़िए। यह खबर पढ़ने और पढ़ाने के लिए जरूरी है, क्योंकि हर घर में मोबाइल है और जहां बच्चों की पहुंच में है- खतरा है। छठी के छात्र को पता नहीं था कि वह क्या सीख रहा है और क्या कर रहा है। मोबाइल देखते हुए सीखा और चार साल की बच्ची के साथ रेप कर दिया। बच्ची की हालत देख जब लड़के से पूछा गया तो उसने खुद बताया कि मोबाइल में ऐसा करते देखा था।

विज्ञापन


आरोपी को पता नहीं, रेप क्या होता है
हैरान कर देने वाला यह मामला सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मासूम बच्ची का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत स्थिर है। पुलिस ने उसका मेडिकल भी करवाया है। इधर, पीड़ित बच्ची की नानी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें छात्र सहित तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने 12 साल के आरोपी छात्र से पूछताछ की तो उसने रेप की बात स्वीकार की। चौंकाने वाली बात तो यह है कि छात्र को रेप शब्द के बारे में पता ही नहीं था। उससे कहा गंदा काम करने की बात की। इसके बाद उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। 
विज्ञापन


आरोपी के परिजनों ने मारपीट की 
थाने में दर्ज FIR के अनुसार, नानी ने बताया बच्ची शाम में घर से खेलने निकली थी। करीब 2 घंटे बाद बाद रोती वापस घर आई। उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहे थे। पूछने पर उसने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे। आरोपी के परिजन शिकायत सुनने की बजाए मारपीट करने लगे। इसके बाद पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। मामले में नानपुर थानेदार राकेश रंजन झा ने बताया कि आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गई। उसने अपना गुनाह कबूल किया। उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पीड़िता की नानी के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed