फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Revenue and Land Reform Minister Ram Surat Kumar says modi and nitish nagar will be made in every district of bihar

Bihar: बिहार के हर जिले में बसाए जाएंगे मोदी-नीतीश नगर, जानें क्या है बिहार सरकार के मंत्री की योजना

Thu, 30 Jun 2022 04:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 30 Jun 2022 04:18 PM IST
सार

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन राजस्व और भूमि सुधार मंत्री राम सूरत कुमार ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार के हर जिले में गरीबों और विस्थापितों को बसाने के लिए मोदी नगर और नीतीश नगर बसाए जाएंगे।

विज्ञापन
Revenue and Land Reform Minister Ram Surat Kumar says modi and nitish nagar will be made in every district of bihar
नरेंद्र मोदी-नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन राजस्व और भूमि सुधार मंत्री राम सूरत कुमार ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि बिहार के हर जिले में गरीबों और विस्थापितों को बसाने के लिए मोदी नगर और नीतीश नगर बसाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आवास योजना के तहत धन उपल्ब्ध कराएंगे और नीतीश सरकार जमीन आवंटित करके भूमिहीनों के लिए पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नाम पर ये बस्तियां बसाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इसकी तैयारी काफी दिनों से की जा रही थी। 

विज्ञापन


मंत्री रामसूरत कुमार ने कहा कि मैंने योजना बनाई है कि गरीब लोगों के लिए सरकारी जमीन पर मोहल्लों का निर्माण किया जाएगा और मैं उनका नाम मोदी नगर और नीतीश नगर रखूंगा। उन्होंने आगे कहा कि दोनों नेताओं ने गरीब लोगों के लिए काम किया है और मैं भी चाहता हूं कि गरीब लोगों को सम्मान मिले। बांका जिले से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि आज यानी गुरुवार को बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का अंतिम दिन है। अंतिम दिन भी विपक्ष ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर जमकर हंगामा काटा। विपक्ष के हंगामे के कारण विधानसभा की कार्रवाई दो बजे तक के लिए रोक दी गई थी। इस बीच मंत्री राम सूरत कुमार ने इसकी घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री राम सूरत कुमार ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत बिहार के हर जिले में भूमिहीनों को तीन डिसमिल जमीन दी जाएगी। इसके बाद इस जमीन पर केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार घर का निर्माण कराएगी। राज्य के हर जिले में इस योजना पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विस्थापितों को बसाने के लिए पांच से दस एकड़ जमीन आवंटित कर 100 से 200 परिवार को बसाने की प्लानिंग है। बांका के रजौन में आठ एकड़ में भूमि चिह्नित की गई है। उन्होंने बताया कि बांका जिले से इसकी शुरूआत होगी। अधिकारियों को इस योजना के बाबत निर्देश दे दिए गए हैं।


उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जिस जिले में सरकारी जमीन नहीं होगी, वहां, राज्य सरकार जमीन खरीदकर गरीबों को देगी। बिहार के मंत्री ने कहा कि हम केवल गरीब-गरीब नहीं करते हैं हम उनके लिए काम भी करते हैं। राम सूरत कुमार ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और पीएम मोदी गरीबों के सम्मान के लिए काम कर रहे हैं, इसलिए दोनों नेताओं के नाम पर इन मोहल्लों के नाम रखे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed