फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   report presented in parliament india described airtel 5g and jio 5g service quality, mobile bts in bihar news

5G Network in Bihar : एयरटेल ने पहले लायी 5जी सेवा, मगर इस सुविधा में जियो तीन गुना से ज्यादा ताकतवर

Thu, 27 Jul 2023 08:40 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 27 Jul 2023 08:40 AM IST
सार

Bihar News : बिहार में कई महीनों से दोनों प्रतिद्वंद्वी मोबाइल सेवा प्रदाताओं ने नए 5जी जिले की घोषणा नहीं की है, लेकिन संसद में बताया गया कि बिहार में भले ही एयरटेल ने 5जी सेवा पहले शुरू की, लेकिन एक सुविधा में जियो तीन गुना ताकतवर है अब।

विज्ञापन
report presented in parliament india described airtel 5g and jio 5g service quality, mobile bts in bihar news
5जी सुविधा - फोटो : pixabay

विस्तार

बिहार में पिछले कुछ दिनों में दोनों प्रतिद्वंद्वी मोबाइल सेवा प्रदाताओं ने नए 5जी जिले की घोषणा नहीं की है। लेकिन, दोनों प्रतिद्वंदी कंपनी खुद को बेहतर बता रहे। दोनों का अपना-अपना तर्क है। संसद में मानसून सत्र के दौरान एक सवाल के जवाब में बताया गया कि बिहार में भले ही एयरटेल ने 5जी सेवा पहले शुरू की, लेकिन एक सुविधा में जियो तीन गुना ताकतवर है अब। जो आंकड़े पेश किए गए उसमें जियो 5जी का प्रदर्शन बेहतर दिखा। कहा गया कि देश में 7 जुलाई तक 5जी के कुल 2,81,948 बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) टावर लगाए गए हैं। इनमें से रिलायंस जियो ने अकेले ही  2,28,689 बीटीएस टावर लगाए हैं। जो भारत में लगे कुल 5जी टावर्स का 81 फीसदी से भी अधिक बैठता है। एयरटेल 5जी के 52,223 बीटीएस टावर लगे। संसद में उठे एक सवाल के जवाब में संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पटना में रिलायंस जियो के 1818 5जी बीटीएस टावर्स हैं
बिहार टेलकम सर्किल के दो राज्यों बिहार और झारखंड की करें तो करें तो रिलायंस जियो एयरटेल से काफी आगे है। बिहार के 10019 बीटीएस टावर्स में से रिलायंस जियो ने सभी 38 जिलों में 7032 टावर्स लगाएं है। जबकि एयरटेल प्रदेश के 38 जिलों में महज 2987 टावर्स लगा पाई है। राजधानी पटना में रिलायंस जियो के 1818 5G बीटीएस टावर्स हैं जबकि एयरटेल 410 टावर्स ही लगा पाई है।
विज्ञापन


जानिए, बिहार के किस जिले में किस कंपनी के कितने 5जी टावर लगे...

  • भोजपुर में एयरटेल के 46 और जियो के 176 टावर लगाए गए हैं।
  • बक्सर में एयरटेल के 28 और जियो के 98 टावर लगाए गए हैं।
  • बेगूसराय में एयरटेल के 77 और जियो के 280 टावर लगाए गए हैं।
  • प. चंपारण में एयरटेल के 111 और जियो के 112 टावर लगाए गए हैं।
  • बांका में एयरटेल के 29 और जियो के 54 टावर लगाए गए हैं।
  • भागलपुर में एयरटेल के 100 और जियो के 308 टावर लगाए गए हैं।
  • गोपालगंज में एयरटेल के 143 और जियो के 73 टावर लगाए गए हैं।
  • सारण में एयरटेल के 134 और जियो के 240 टावर लगाए गए हैं।
  • सीवान में एयरटेल के 199 और जियो के 76 टावर लगाए गए हैं।
  • दरभंगा में एयरटेल के 96 और जियो के 228 टावर लगाए गए हैं।
  • अरवल में एयरटेल के 15 और जियो के 36 टावर लगाए गए हैं।
  • औरंगाबाद में एयरटेल के 62 और जियो के 128 टावर लगाए गए हैं।
  • गया में एयरटेल के 106 और जियो के 284 टावर लगाए गए हैं।
  • जहानाबाद में एयरटेल के 20 और जियो के 72 टावर लगाए गए हैं।
  • नवादा में एयरटेल के 50 और जियो के 88 टावर लगाए गए हैं।
  • वैशाली में एयरटेल के 131 और जियो के 244 टावर लगाए गए हैं।
  • अररिया में एयरटेल के 48 और जियो के 100 टावर लगाए गए हैं।
  • कटिहार में एयरटेल के 64 और जियो के 178 टावर लगाए गए हैं।
  • पूर्णिया में एयरटेल के 75 और जियो के 222 टावर लगाए गए हैं।
  • खगड़िया में एयरटेल के 42 और जियो के 82 टावर लगाए गए हैं।
  • किशनगंज में एयरटेल के 60 और जियो के 64 टावर लगाए गए हैं।
  • मधुबनी में एयरटेल के 121 और जियो के 132 टावर लगाए गए हैं।
  • पूर्वी चंपारण में एयरटेल के 138 और जियो के 198 टावर लगाए गए हैं।
  • जमुई में एयरटेल के 24 और जियो के 82 टावर लगाए गए हैं।
  • लखीसराय में एयरटेल के 11 और जियो के 76 टावर लगाए गए हैं।
  • मुंगेर में एयरटेल के 19 और जियो के 150 टावर लगाए गए हैं।
  • शेखपुरा में एयरटेल के 11 और जियो के 32 टावर लगाए गए हैं।
  • मुजफ्फरपुर में एयरटेल के 161 और जियो के 198 टावर लगाए गए हैं।
  • शिवहर में एयरटेल के 13 और जियो के 6 टावर लगाए गए हैं।
  • सीतामढ़ी में एयरटेल के 95 और जियो के 120 टावर लगाए गए हैं।
  • नालंदा में एयरटेल के 57 और जियो के 224 टावर लगाए गए हैं।
  • पटना में एयरटेल के 410 और जियो के 1818 टावर लगाए गए हैं।
  • मधेपुरा में एयरटेल के 35 और जियो के 40 टावर लगाए गए हैं।
  • सहरसा में एयरटेल के 40 और जियो के 82 टावर लगाए गए हैं।
  • सुपौल में एयरटेल के 44 और जियो के 60 टावर लगाए गए हैं।
  • समस्तीपुर में एयरटेल के 80 और जियो के 262 टावर लगाए गए हैं।
  • कैमूर में एयरटेल के 18 और जियो के 64 टावर लगाए गए हैं।
  • रोहतास में एयरटेल के 74 और जियो के 154 टावर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed