फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Ranji Trophy: Bihar Ranji team will play its first match with Mumbai at Moinul Haq Stadium, Patna.

Ranji Trophy : बिहार रणजी टीम के चयन को लेकर बीसीए में तकरार; मैच से पहले दो अलग-अलग टीम का चयन

Thu, 04 Jan 2024 04:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 04 Jan 2024 04:09 PM IST
सार

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार ने कहा कि 5 जनवरी 2024 से 8 जनवरी 2024 तक राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में मुंबई टीम के साथ पहला रणजी मुकाबला खेला जाएगा।

विज्ञापन
Ranji Trophy: Bihar Ranji team will play its first match with Mumbai at Moinul Haq Stadium, Patna.
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

रणजी ट्रॉपी 2023-24 की शुरुआत पांच जनवरी से हो रही है। शुक्रवार को पहला मैच बिहार और मुंबई के बीच खेला जाएगा। पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में पहला रणजी मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला आठ जनवरी तक चलेगा। बिहार टीम ने इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन बिहार रणजी टीम जारी किया। बीसीए सचिव ने इंद्रजीत कुमार को बिहार रणजी टीम की सौंपी कमान।
विज्ञापन

         
बताया गया कि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार ने कहा कि 5 जनवरी 2024 से 8 जनवरी 2024 तक राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में मुंबई टीम के साथ पहला रणजी मुकाबला खेला जाएगा। बीसीसीआई के तत्वाधान में आयोजित रणजी ट्रॉफी सत्र:- 2023 -24 में बिहार राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली बिहार रणजी टीम की घोषणा सीनियर सिलेक्शन कमेटी द्वारा चयनित सूची को सार्वजनिक कर दिया। हालांकि, मैच से पहले बिहार की दो टीमों की सूची जारी की गई है। एक टीम बीसीए के अध्यक्ष और दूसरी सचिव की ओर से जारी की गई है। बीसीए के बीच तकरार से खिलाड़ी परेशान हैं। अध्यक्ष और सचिव में अपना अलग-अलग टीम तय कर लिया है। दोनों पक्ष की ओर से खिलाड़ियों की सूची जारी की गई है।
विज्ञापन


सचिव पक्ष की ओर से जारी की गई खिलाड़ियों की सूची
  • इंद्रजीत कुमार (कप्तान), शशीम राठौर, समर कादरी, कुमार मृदुल, कुमार रजनीश, शशि आनंद, अपूर्वा आनंद (उप- कप्तान), लखन राजा, यशस्वी ऋषभ, प्रतीक कुमार, विक्रांत सिंह, हिमांशु हरि, विकास रंजन (विकेट कीपर), शशि शेखर, वेदांत यादव (विकेट कीपर), अभिनव कुमार, कमलेश कुमार सिंह, विश्वजीत गोपाला, प्रशांत श्रीवास्तव, दीपक राजा। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
इन खिलाड़ियों को रिजर्व में रखा गया है...
स्वराज राठौर, समीर श्रीवास्तव, रंजन राज, अनिमेष शर्मा, कुमार आर्य और अभिषेक कुमार सिंह
  • मैनेजर- कृष्णा पटेल
  • कोच:- राकेश सिन्हा
  • सहायक कोच
  • जुल्फी शम्स
  • फिजियो- डॉ. अभिषेक कुमार
  • ट्रेनर-  आलोक कुमार केसरी

अध्यक्ष की ओर से जारी की गई लिस्ट
आशुतोष अमन (कप्तान), साकिबुल गनी (उपकप्तान), विपिन सौरभ (विकेटकीपर), बाबुल कुमार, सचिन कुमार सिंह, वैभव सूर्यवंशी, हिमांशु सिंह, रवि शंकर, रिषभ राज, नवाज खान, विपुल कृष्णा, आकाश राज, बलजीत सिंह बिहारी, सरमन निगरोध, वीर प्रताप सिंह।
  • हेड कोच-विकास कुमार
  • कोच-प्रमोद कुमार
  • सहायक कोच-संजय कुमार
  • ट्रेनर- गोपाल कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed