Ram Mandir : नीतीश कुमार की पार्टी के सांसद पीएम मोदी पर गरम, बोले- वह मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के लायक नहीं
Bihar : वे लोग निमंत्रण क्यों दे रहे हैं, किन्हीं के पिताजी का श्राद्ध है क्या या किन्हीं की पत्नी या पुत्र का विवाह है, जो निमंत्रण दे रहे हैं ? अयोध्या सभी लोगों का है अगर कोई इसे कब्जे में लेना चाह रहा है तो उनके कब्जे में अयोध्या नहीं हो सकेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने राम मंदिर के उद्घाटन पर मचे राजनीतिक घमासान पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी के बेटे का विवाह है, जो हमें निमंत्रण देगा। उन्होंने कहा कि अगर मुझे निमंत्रण नहीं मिलेगा तो क्या मैं अयोध्या नहीं जाऊँगा। अयोध्या में मैं डेढ़ साल पहले भी गया था और लक्ष्मण किला में घूम कर आया। सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि वे लोग (भाजपा) निमंत्रण क्यों दे रहे हैं, किन्हीं के पिताजी का श्राद्ध है क्या या किन्हीं की पत्नी या पुत्र का विवाह है, जो निमंत्रण दे रहे हैं ? वह बेवकूफ लोग हैं। अयोध्या सभी लोगों का है अगर कोई इसे कब्जे में लेना चाह रहा है तो उनके कब्जे में अयोध्या नहीं हो सकेगा।
प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि भगवान राम की पूजा एक दिन में ही खत्म नहीं होने वाली है। उन्होंने प्रधानमंत्री का नाम लिए बगैर उनपर निशाना साधते हुए कहा कि 22 जनवरी को पति और पत्नी मिलकर वहां जाएं औऱ आर्शीवाद लें। उन्होंने कहा कि अगर बिना सीता के अयोध्या चले गए तो उनका भी कल्याण होने वाला नहीं है। अगर सीता का कोई अपमान कर रहा है तो उनका 2024 में उनका कल्याण होने वाला नहीं है। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि आज देश में नीतीश कुमार जैसे लोगों की जरूरत है। ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है जो सिर्फ राम नाम लेते हैं। मां सीता की कोई चर्चा ही नहीं हो रही है। कोई भी काम होता है तो पति और पत्नी मिलकर जो काम करते हैं, वही सफल होता है। सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि अगर बिना पत्नी के कोई कार्य करेगा तो वह सफल नहीं होगा। सनातन का धर्म यह नहीं है कि पत्नी को छोड़ दो और अकेले चलो।