{"_id":"684164749c4be1140a00a1e0","slug":"rajd-mla-challenges-chirag-paswan-to-contest-from-sasaram-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: चिराग के शाहाबाद दांव पर गरमाई सियासत, राजद विधायक बोले-सासाराम आओ, मुकाबला करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: चिराग के शाहाबाद दांव पर गरमाई सियासत, राजद विधायक बोले-सासाराम आओ, मुकाबला करो
Thu, 05 Jun 2025 03:05 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 05 Jun 2025 03:05 PM IST
सार
राजद विधायक राजेश गुप्ता ने चिराग पासवान को सासाराम से विधानसभा चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी। उन्होंने भाजपा पर जदयू को कमजोर करने का आरोप लगाया। जानिए पूरी सियासी हलचल।
विज्ञापन
चिराग पासवान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सासाराम विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक राजेश कुमार गुप्ता ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सासाराम से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि कोई भी देश का नागरिक कहीं से भी चुनाव लड़ सकता है।
उन्होंने कहा, “सासाराम वीरों की धरती है, जहां शेरशाह सूरी और सहस्त्रबाहु जैसे ऐतिहासिक योद्धाओं की गाथा है। अगर चिराग पासवान को शाहाबाद से ही लड़ना है, तो वे सासाराम आएं। हम दो दो हाथ करने के लिए तैयार हैं।”
भाजपा के इशारे पर जदयू पर दबाव बनाने का आरोप
राजद विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि चिराग पासवान, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शह पर नीतीश कुमार और जदयू पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका मकसद सिर्फ इतना है कि एनडीए गठबंधन में उन्हें ज्यादा सीटें मिल सकें। राजेश गुप्ता ने कहा, “चिराग पासवान को अगर शाहाबाद की इतनी ही चिंता है, तो पहले मंत्री पद और सांसद पद से इस्तीफा दें और फिर जनता के बीच आकर चुनाव लड़ें। हम उनका स्वागत करेंगे।”
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पटना में छात्रों का प्रदर्शन, कहा- डोमिसाइल नीति लागू करे नीतीश सरकार, नहीं तो होगा वोट बहिष्कार
चिराग की घोषणा से गरमाई शाहाबाद की राजनीति
हाल ही में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने ऐलान किया है कि चिराग पासवान आगामी विधानसभा चुनाव में शाहाबाद क्षेत्र की किसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसी के जवाब में राजद विधायक राजेश गुप्ता की यह तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है।