{"_id":"67b1f67573a4aab1fe0280cb","slug":"railway-appeal-to-control-crowd-through-dm-bihar-news-after-new-delhi-stampede-kumbh-mela-2025-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahakumbh Mela 2025 : बिहार के जिलाधिकारियों के पास रेलवे का संदेश; दिल्ली भगदड़ को देख भीड़ नियंत्रण की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahakumbh Mela 2025 : बिहार के जिलाधिकारियों के पास रेलवे का संदेश; दिल्ली भगदड़ को देख भीड़ नियंत्रण की अपील
Sun, 16 Feb 2025 08:00 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 16 Feb 2025 08:00 PM IST
सार
New Delhi Stampede : प्रयाग राज जाने वाले लोगों की भीड़ बेतहासा बढ़ती चली जा रही है। इसी वजह से दिल्ली स्टेशन पर 18 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 10 बिहार के रहने वाले हैं। इसी भीड़ को देखते हुए रेलवे की तरफ से बिहार के सभी डीएम को मैसेज भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ने के लिए जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात हुए हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। मरने वाले 18 लोगों में से 10 लोग बिहार के रहने वाले हैं, जिसमें समस्तीपुर तीन, नवादा के दो, पटना, वैशाली, बक्सर और सारण के एक-एक लोग शामिल हैं। भगदड़ में मरने वालों में छह महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। विपक्ष इसे रेलवे की लापरवाही बता रही है। ऐसे में बिहार के सभी जिले के डीएम को यह मैसेज भेजा रहा है कि वह अपने -अपने जिलों में लोगों से अपील करें कि प्रयाग राज जाने वाले लोगों की संख्या कुछ कम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब भी बढ़ रही बेतहासा भीड़
इस संबंध में 'अमर उजाला' ने पटना, समस्तीपुर, मोतिहारी सहित बिहार के कई जगहों की हालत दिखाई जिसमें यह स्पष्ट रूप से दिख रहा था कि दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में या प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में अत्यंत भीड़ होने की वजह से लोग ट्रेन में चढ़ नहीं पा रहे हैं। इस वजह से कई स्टेशनों पर ट्रेन में चढ़ नहीं पाने की स्थिति में आक्रोशित यात्रियों ने पथराव के साथ-साथ हंगामा भी किये।स्थिति ऐसी है कि स्टेशन पर ट्रेन के आते ही ट्रेन में चढ़ने की होड़ लग जाती है। ऐसे में पटना में भी सम्पूर्ण क्रांति ट्रेन में आरक्षित सीट वाले यात्री प्लेटफोर्म पर ही रह गये और बिना टिकट वाले यात्री ट्रेन में उनके पहले ही धक्का-मुक्की कर के चढ़ गये। लिहाजा ट्रेन अपने समय पर खुल गई तो गई लेकिन पहले से अपनी सीट आरक्षित करा चुके यात्रियों की ट्रेन छुट गई। इसी भीड़ का नतीजा है कि दिल्ली में ट्रेन में चढ़ने के लिए भगदड़ हुई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं।
विज्ञापन
डीएम ने कहा-गांवों में उड़ाया गया है अफवाह, बचें इससे
इस संबंध में अमर उजाला ने पटना के डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह से बात की, जिसमें उन्होंने बताया कि ऐसा कोई लिखित पत्र नहीं आया है लेकिन ऐसी चर्चा जरुर की जा रही है कि आप अपील कीजिये लोगों से आपलोग कम से कम संख्या में प्रयागराज जाएं। उन्होंने कहा कि ऐसा पता चला है कि देहात क्षेत्र में लोगों के बीच यह प्रचार-प्रसार किया गया है कि उत्तर प्रदेश की सरकार के द्वारा प्रयाग-राज में रहना, खाना-पीना सब फ्री किया गया है। यहां तक कि आने-जाने में भी कोई किराया नहीं लिया जा रहा है। यानी हर चीज फ्री है। इस अफवाह की वजह से लोगों की संख्या बेहासा बढ़ गई है। लोगों से यह अपील है कि वो लोग किसी अफवाह में न पड़ें और कम से कम लोग प्रयाग राज के लिए निकलें।