फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   raghopur bihar vidhan sabha election results 2020 latest news in hindi raghopur winner Tejashwi Yadav loser leading trailing

Raghopur Election Results 2020: राघोपुर में तेजस्वी ने बनाई हुई है बढ़त, करीब सात हजार वोटों से आगे

Tue, 10 Nov 2020 01:54 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 10 Nov 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
raghopur bihar vidhan sabha election results 2020 latest news in hindi raghopur winner Tejashwi Yadav loser leading trailing
तेजस्वी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर हुए चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती रुझान इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला कड़ा रहने वाला है। वहीं, महागठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं। तेजस्वी वैशाली जिले की राघोपुर सीट से चुनावी मैदान में है। ऐसे में राज्यभर के लोगों की निगाहें इस सीट पर बनी हुई हैं। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक हुई मतगणना के बाद तेजस्वी यादव ने राघोपुर सीट पर बढ़त बनाई हुई है। शुरुआती रुझानों के बाद से ही तेजस्वी ने इस सीट पर बढ़त बनाई हुई है। इस सीट पर तेजस्वी का मुकाबला भाजपा के अनुभवी नेता सतीश कुमार से है। 
विज्ञापन



2015 में हुए विधानसभा चुनाव में तेजस्वी ने यहां से पहली बार चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, तेजस्वी यादव को अभी तक 20,420 वोट हासिल हुए हैं। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतीश कुमार को 13,895 वोट मिले हैं। इस तरह तेजस्वी ने राघोपुर सीट पर करीब सात हजार मतों से बढ़त बनाई हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है। आयोग की वेबसाइट के अनुसार, एनडीए गठबंधन- 127 और महागठबंधन- 104 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं 70 सीटें ऐसी हैं जहां उम्मीदवारों के बीच केवल एक हजार वोटों का अंतर है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed