फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Purnea News: Bike collided with parked JCB; one person died, two seriously injured in horrific road accident

Bihar News: खड़ी जेसीबी से जा टकराई बाइक; भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर घायल

Fri, 17 Jan 2025 04:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 17 Jan 2025 04:58 PM IST
सार

Purnea News: स्थानीय लोगों का कहना है कि जेसीबी सड़क किनारे बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़ी थी, जो हादसे का मुख्य कारण बनी। लोगों ने प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम लागू करने की मांग की है।

विज्ञापन
Purnea News: Bike collided with parked JCB; one person died, two seriously injured in horrific road accident
अस्पताल में इलाजरत घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया के अमौर थाना क्षेत्र के बघुआकोला गांव के पास एसएच-99 बायसी-गलगलिया मार्ग पर गुरुवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया।

विज्ञापन

 
शीतलहर और अंधेरे में खड़ी जेसीबी बनी जानलेवा
जानकारी के मुताबिक, तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर हलालपुर से गेरूआ चौक की ओर जा रहे थे। रास्ते में बघुआकोला के पास रात के अंधेरे और शीतलहर के कारण वे सड़क किनारे खड़ी जेसीबी को नहीं देख सके और जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि 20 वर्षीय मो. मुक्कबीर (पुत्र मो. मुजाहिद) की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो युवक मो. मोहसिन (30) पिता मो. हासीम और मो. अरबाज (25) पिता अजमुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

 
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। अमौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अमौर रेफरल अस्पताल भेजा। हालांकि, गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को पूर्णिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों युवकों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटना स्थल से खड़ी जेसीबी को जब्त कर लिया है और इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिजन मातम में डूबे और स्थानीयों में आक्रोश
मृतक मो. मुक्कबीर के घर पर हादसे के बाद से कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जेसीबी सड़क किनारे बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़ी थी, जो हादसे का मुख्य कारण बनी। लोगों ने प्रशासन से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त नियम लागू करने की मांग की है।

 
शीतलहर और अंधेरे से बढ़ा हादसे का खतरा
घटना के समय सड़क पर घना अंधेरा और शीतलहर छाई हुई थी, जिससे वाहन चलाना बेहद मुश्किल हो गया था। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सड़क किनारे खड़े वाहनों के लिए पर्याप्त संकेतक और लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed