{"_id":"674730446015d50051086e7a","slug":"purnea-laborer-died-after-falling-from-house-under-construction-accident-happened-due-to-lack-of-security-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा के अभाव में हुआ हादसा; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, सुरक्षा के अभाव में हुआ हादसा; परिजनों में कोहराम
Wed, 27 Nov 2024 08:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 27 Nov 2024 08:14 PM IST
सार
Purnea News: परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए होते, तो यह हादसा नहीं होता। वहीं, मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार ने काम के दौरान कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की थी।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंगेर के लाइन बाजार स्थित बिहार टॉकिज मोड़ पर एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत में काम के दौरान 20 वर्षीय मजदूर आशीष कुमार की गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। ठेकेदार मो. सेदूर मौके से फरार हो गया, जबकि सहकर्मियों ने आशीष के परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
तीन मंजिला इमारत से गिरा नीचे
सहयोगी मजदूर वीरेंद्र उरांव ने बताया कि दोनों मजदूरों को मंगलवार को ठेकेदार ने काम पर बुलाया था। सुरक्षा उपकरणों (सेफ्टी गियर) के बिना छत पर सरिया बांधने का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान आशीष संतुलन खो बैठा और तीन मंजिला ऊंचाई से गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप
घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन पूर्णिया मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्हें आशीष का शव देख गहरा सदमा लगा। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए होते, तो यह हादसा नहीं होता। वहीं, मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार ने काम के दौरान कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं की थी। परिजनों ने मांग की है कि ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई
वहीं, घटना की सूचना पाकर फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी की प्रभारी शबाना आजमी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
परिवार की स्थिति
मृतक आशीष कुमार कसबा मोहिनी पंचायत के बेटौना गांव का निवासी था और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मौत से परिवार पर संकट गहरा गया है। परिजन अब न्याय की गुहार लगा रहे हैं।