{"_id":"65ec5f35b4aa5a24d90570f8","slug":"pappu-yadav-in-purnia-asked-cm-pm-why-were-84-crore-people-kept-at-mercy-of-5-kg-food-grains-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"पप्पू यादव की महारैली : CM और PM को लेकर बोले- 84 करोड़ लोगों को 5 किलो अनाज के भरोसे क्यों रखा गया?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पप्पू यादव की महारैली : CM और PM को लेकर बोले- 84 करोड़ लोगों को 5 किलो अनाज के भरोसे क्यों रखा गया?
Sat, 09 Mar 2024 06:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 09 Mar 2024 06:38 PM IST
सार
बिहार में पूर्णिया जिले की धरती पर एक बार फिर पप्पू यादव ने अपनी राजनीतिक फसल उगाने की कोशिश की। सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछते हुए कहा, 84 करोड़ लोगों को पांच किलो अनाज के भरोसे क्यों रखा गया है?
विज्ञापन
पूर्णिया में पप्पू यादव की महारैली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव ने 'प्रणाम पूर्णिया' महारैली में केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। ऐतिहासिक रंगभूमि मैदान से जाप सुप्रीमो ने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर अपने शब्दों के प्रहार किया। उन्होंने कहा, मेरे देश के पीएम और सीएम से सवाल है कि देश के 84 करोड़ लोगों को पांच किलो अनाज के भरोसे क्यों रखा गया है? यह व्यवस्था कब सुधरेगी? सीमांचल और कोसी की गरीबी कब मिटेगी? बाढ़ का अभिशाप कब खत्म होगा? सीमांचल के लोग कब तक गरीबी में जीएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन
72% लोगों के पास एक बीघा से ज्यादा की जमीन नहीं
पप्पू यादव ने कहा, जो लोग देश और बिहार में राजनीति करते हैं, वह लोग लोगों की खुशी नहीं देखते हैं। बिहार में जो सर्वे हुआ है, उस सर्वे में बिहार में 99% लोगों के पास कंप्यूटर या लैपटॉप नहीं है। 82% लोगों के पास टीन और फूस का घर है, जो सर्वे हुआ है उस सर्वे में 72% लोगों के पास एक बीघा से ज्यादा की जमीन नहीं है। हमारे पास आपके ही सर्वे में दुनिया में सबसे ज्यादा गरीब सीमांचल के पूर्णिया, अररिया, किशनगंज ,कटिहार, कोसी के मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, बांका और जमुई है।
विज्ञापन
गरीबी कब तक मिटेगी और अभिशाप कब तक खत्म होगा
उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि गरीबी कब तक मिटेगी और गरीबों का अभिशाप कब तक खत्म होगा। जब कोरोना काल में सीएम और पीएम लोगों को छोड़ दिए, तब पप्पू यादव ने सबको अपना लिया। गुजरात मणिपुर और उड़ीसा में जब दंगे हो रहे थे तो पप्पू यादव जाकर सबको बचाया। जब करोना काल में बच्चों को कोटा (राजस्थान) में छोड़ दिया, तब पप्पू यादव ने अपने पैसे से सबको वापस मंगवाया। जब-जब दिल्ली में मजदूर नल का पानी पी रहे थे, तब पप्पू यादव ने 2000 रुपये करके सभी मजदूर के खाते में भेजकर घर वापस बुलाया।
पप्पू यादव यादव ने कहा, जब हम पूर्णिया में सांसद थे तो उस समय जब भारत में आठ घंटे बिजली नहीं रहती थी। तब पप्पू यादव पूर्णिया में 24 घंटे बिजली दिलवाए थे। पप्पू यादव ने वादा करते हुए कहा कि जब हम सांसद बनते हैं तो इंटर पास 10,000 लोगों को रोजगार दिया जाएगा। कोई भी जाति के लोग हो इंटर पास करने के बाद उनका रोजगार दिया जाएगा। पांच साल के अंदर हर मोहल्ले में 200 लोगों को रोजगार दिया जाएगा। तीन महीने के अंदर हर सरकारी दफ्तर को दलाल और माफिया से मुक्त नहीं करेंगे तो छह महीने के अंदर संसद से इस्तीफा दे देंगे।
मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हू्ं कि कानून के साथ चलेंगे
उन्होंने कहा कि जहां पूर्णिया का रास्ता खत्म होता है, वहीं से पप्पू यादव का रास्ता शुरू हो जाता है। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हू्ं कि कानून के साथ चलेंगे। राशन कार्ड बनाने के लिए मेरी गाड़ी जाएगी। आपको घर से बाहर नहीं आना पड़ेगा। डॉक्टर साहब से हमारी कोई लड़ाई नहीं है, हम पीएमसीएच और सिस्टम से लड़ाई लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेटी हमेशा पैर छुवाने के लिए होता है न की पैर छूने के लिए। मैं आज से पूर्णिया में भी यह प्रथा बेटियों का पैर छूकर शुरू करता हूं।