{"_id":"665e90b11ae403e37a0a0d0d","slug":"ls-results-pappu-yadav-s-supporter-rajesh-kumar-put-under-house-arrest-before-counting-of-votes-in-purnea-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"LS Polls Results: पूर्णिया में मतगणना से पहले पप्पू यादव के समर्थक घर में नजरबंद, सोशल मीडिया पर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LS Polls Results: पूर्णिया में मतगणना से पहले पप्पू यादव के समर्थक घर में नजरबंद, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
Tue, 04 Jun 2024 09:27 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 04 Jun 2024 09:27 AM IST
सार
Lok Sabha Results 2024: पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती शुरू होने से पहले पप्पू यादव के समर्थक को पुलिस ने घर में नजरबंद किया गया है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है।
विज्ञापन
पप्पू यादव के समर्थक घर में नजरबंद किए गए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र की मतगणना शुरू हो गई। प्रशासन द्वारा अनहोनी की घटना न हो, इसको देखते हुए पूर्णिया लोकसभा से निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव के समर्थक राजेश कुमार को घर पर पहुंचकर नजर बंद कर लिया गया है। इसकी जानकारी खुद निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव के समर्थक राजेश कुमार ने फेसबुक और सोशल मीडिया के जरिए दी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की गई पोस्ट में राजेश यादव ने कहा कि पूर्णिया प्रशासन की मनमानी। मेरे आवास पर दस से अधिक संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे हैं। यहां हमें घर में नजरबंद किया गया है। हमें मतगणना केंद्र पर जाने से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा नजर बंद करना लोकतंत्र की हत्या है।
विज्ञापन
पप्पू यादव ने कहा कि जनता की जिंदगी को बदलाव के साथ उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना लक्ष्य है। पूर्णिया ने 10 साल में बहुत कुछ झेला और सहा है। उससे अब पूर्णिया की जनता को निजात चाहिए। पूर्णिया की आवाज सदन से बाहर रही। सबसे अंतिम पायदान पर यह लोकसभा क्षेत्र रहा। इन सब से आगे लेकर जाना है और सभी अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाकर विकास का कार्य करना है।
विज्ञापन