{"_id":"67619be2b8179ebccd0ae412","slug":"kishanganj-news-rs-6-50-lakh-looted-from-businessman-at-gunpoint-criminals-fired-and-also-assaulted-victim-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: व्यापारी से हथियार के बल पर 6.50 लाख की लूट, अपराधियों ने फायरिंग और पीड़ित से मारपीट भी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: व्यापारी से हथियार के बल पर 6.50 लाख की लूट, अपराधियों ने फायरिंग और पीड़ित से मारपीट भी की
Tue, 17 Dec 2024 09:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 17 Dec 2024 09:12 PM IST
सार
Kishanganj News: पोठिया थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने कहा कि घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हम बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किशनगंज में अपराधियों ने दिन दहाड़े बंदूक के बल पर मवेशी व्यापारी से 6.50 लाख रुपये लूट लिए। घटना पोठिया थाना क्षेत्र के रामगंज-डांगीपोखर मुख्यमार्ग की है, जहां बदमाशों ने सुनसान सड़क पर फायरिंग और मारपीट कर व्यापारी से नकदी छीन ली।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम दो बाइकों पर सवार चार अपराधियों ने पानबाड़ा गांव के पास बांस गिराकर सड़क को अवरुद्ध कर दिया। जैसे ही मवेशी व्यापारी मो. फैजान बाइक से गुजरे, अपराधियों ने उनकी गाड़ी रोकी। उनके माथे पर बंदूक सटाई और बंदूक के बट से वार कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसके बाद बैग में रखे छह लाख 50 हजार रुपये छीन लिए। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने मौके पर फायरिंग भी की। घटनास्थल से पुलिस को एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
कैसे बनाया निशाना?
पीड़ित व्यापारी ने बताया कि वह रामगंज हाट से मवेशियों की बिक्री के बाद नकदी लेकर अपने घर जालमिलिक, ठाकुरगंज लौट रहे थे। तभी बदमाशों ने बंगाल सीमा से उनकी रेकी शुरू की। पानबाड़ा गांव के सुनसान इलाके में मौका पाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना पर पोठिया थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर अरुण कुमार और एसडीपीओ-टू मंगलेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बदमाशों का सुराग लगाने के लिए रामगंज सीमा की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बंगाल सीमा से कर रहे थे पीछा
घायल मो. फैजान ने बताया कि बदमाशों ने पक्की सड़क पर बांस गिराकर मेरी बाइक रोकी और मुझ पर हमला किया। फिर बैग में रखे छह लाख पचास हजार रुपये छीनकर भाग गए। बदमाश बंगाल सीमा से पीछा कर रहे थे। मैंने उन्हें रामगंज हाट के पास देखा था।
स्थानीय लोगों में दहशत
घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की है। वहीं, पोठिया थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने कहा कि घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। हम बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए काम कर रहे हैं। पुलिस अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। रामगंज और बंगाल सीमा के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।