फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Kishanganj: 3710 liters of foreign liquor seized in 3 operations, smuggling going on under guise of vegetables

Bihar News: तीन जगह हुई कार्रवाई में 3,710 लीटर विदेशी शराब जब्त, सब्जी की आड़ में चल रही थी तस्करी

Wed, 25 Dec 2024 02:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 25 Dec 2024 02:18 PM IST
सार

Kishanganj News: पुलिस ने बताया कि जब्त की गई शराब बंगाल से बिहार में तस्करी के लिए लाई जा रही थी। सब्जी की आड़ में तस्करों का यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था, जिसे पुलिस ने अपने सटीक अभियान से ध्वस्त कर दिया।
 

विज्ञापन
Kishanganj: 3710 liters of foreign liquor seized in 3 operations, smuggling going on under guise of vegetables
पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर 3,710 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। इन कार्रवाइयों में पांच तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। तस्करी की यह गतिविधि सब्जी लदे वाहनों की आड़ में चल रही थी। पुलिस के इन ऑपरेशनों से शराब माफियाओं में खलबली मच गई है।

विज्ञापन

 

Kishanganj: 3710 liters of foreign liquor seized in 3 operations, smuggling going on under guise of vegetables
पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर - फोटो : अमर उजाला

पाठामारी थाना पुलिस ने पकड़ी 1,769.6 लीटर शराब
पाठामारी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एनएच-327ई पर कार्रवाई की। यहां एक सब्जी लदे पिकअप वैन की तलाशी के दौरान 1,769.6 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान सुनील कुमार, संतोष कुमार और गोपाल कुमार के रूप में हुई है। ये सभी तस्कर मुजफ्फरपुर जिले के निवासी हैं।
 
सुखानी थाना पुलिस ने जब्त की 909 लीटर शराब
सुखानी थाना पुलिस ने सालगुड़ी इलाके में एक और सब्जी लदी पिकअप वैन की जांच के दौरान 909 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने मुजफ्फरपुर निवासी राकेश कुमार नामक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kishanganj: 3710 liters of foreign liquor seized in 3 operations, smuggling going on under guise of vegetables
पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर - फोटो : अमर उजाला

गलगलिया थाना पुलिस ने पकड़ी 1,031.4 लीटर शराब
गलगलिया थाना पुलिस ने बंगाल की ओर से आ रही एक पिकअप वैन की तलाशी बस स्टैंड के पास की। तलाशी के दौरान 1,031.4 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। इस मामले में वैशाली जिले के अरविंद महतो नामक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
 
बंगाल से बिहार में हो रही थी तस्करी
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि जब्त की गई शराब बंगाल से बिहार में तस्करी के लिए लाई जा रही थी। सब्जी की आड़ में तस्करों का यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था, जिसे पुलिस ने अपने सटीक अभियान से ध्वस्त कर दिया।
 

विज्ञापन

Kishanganj: 3710 liters of foreign liquor seized in 3 operations, smuggling going on under guise of vegetables
पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर - फोटो : अमर उजाला

तस्करों में मचा हड़कंप
किशनगंज पुलिस की इन तीन बड़ी कार्रवाइयों ने शराब माफियाओं की गतिविधियों पर गहरी चोट की है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई और तेज की जाएगी, ताकि तस्करी पर पूरी तरह से लगाम लगाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed