फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Former Bihar Minister and 6-Time MLA Abdul Jalil Mastan Passes Away at Delhi AIIMS

पूर्णिया: पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस; क्षेत्र में शोक की लहर

Sat, 12 Sep 2026 10:58 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: पूर्णिया ब्यूरो Updated Sat, 12 Sep 2026 10:58 PM IST
सार

पूर्णिया की अमौर विधानसभा सीट से छह बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का दिल्ली एम्स में निधन हो गया। उनके निधन से सीमांचल समेत पूरे बिहार के राजनीतिक गलियारे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

विज्ञापन
Former Bihar Minister and 6-Time MLA Abdul Jalil Mastan Passes Away at Delhi AIIMS
जलील मस्तान। फाइल फोटो

विस्तार

पूर्णिया जिले की अमौर विधानसभा सीट से छह बार विधायक रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अब्दुल जलील मस्तान का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और दिल्ली के एम्स अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। उनके निधन की खबर से सीमांचल समेत पूरे बिहार के राजनीतिक गलियारे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन

कांग्रेस के टिकट पर 11 बार चुनाव लड़ चुके थे
अब्दुल जलील सीमांचल में कांग्रेस के प्रमुख और जनाधार वाले नेताओं में गिने जाते थे। वर्ष 1985 से उन्होंने अमौर सीट से कांग्रेस के टिकट पर 11 बार चुनाव लड़ा और छह बार जीत हासिल कर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

विज्ञापन


40 वर्षों तक वे कांग्रेस से जुड़े रहे
जनता के बीच मजबूत पकड़ के कारण चुनावी परिस्थितियां बदलने के बावजूद अमौर में उनका प्रभाव हमेशा बरकरार रहा। 2015 में बिहार की महागठबंधन सरकार में वे उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री रहे। करीब 40 वर्षों तक वे कांग्रेस से जुड़े रहे और बाढ़ व सीमांचल की बुनियादी समस्याओं को लेकर विधानसभा से सड़क तक आवाज उठाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अब्दुल जलील मस्तान एक जनप्रिय, कर्मठ एवं ईमानदार नेता थे'
उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक जताया है। बिहार सरकार की मंत्री लेशी सिंह ने कहा, "पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। अब्दुल जलील मस्तान एक जनप्रिय, कर्मठ एवं ईमानदार नेता थे। उन्होंने सदैव अपने क्षेत्र और समाज के लोगों की सेवा तथा जनहित के लिए समर्पित भाव से कार्य किया। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।"



ये भी पढ़ें- कला ने खींचा ध्यान: पत्तल पर सजे दुनिया के दिग्गज! बिहार के कलाकार ने PM मोदी समेत BRICS नेताओं के उकेरे चित्र

'मस्तान साहब सीमांचल में गरीबों की आवाज थे'
अमौर के वर्तमान AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने कहा कि मस्तान साहब सीमांचल में गरीबों की आवाज थे। उनके जाने से अपूरणीय क्षति हुई है। वहीं, अमौर से जदयू के पूर्व विधायक सबा जफर ने शोक जताते हुए कहा, "वे सीमांचल के कद्दावर नेता थे। भले ही हम राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे, लेकिन हमने हमेशा मोहब्बत से चुनाव लड़ा। मेरे पिताजी के समय से उनके रिश्ते रहे हैं। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed