फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   first love then marriage murder after one week katihar girl love in haryana murder in shivhar

Bihar News: ये कैसा प्यार? पहले इश्क, फिर शादी और एक हफ्ते बाद हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 15 May 2025 08:17 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 15 May 2025 08:17 AM IST
सार

शिवहर जिले के तरियानी थाना के नरवारा गांव से एक दुखद खबर आई है। यहां एक लड़के ने अपनी प्रेमिका को घर के पास गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। इसके बाद उसके परिवार वाले घर छोड़कर भाग गए।
 

विज्ञापन
first love then marriage murder after one week katihar girl love in haryana murder in shivhar
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के नरवारा गांव से एक दुखद मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को घर के पास गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। उसके बाद उसके परिजन घर छोड़कर फरार हो गए। यह मामला बुधवार की दोपहर कटिहार पुलिस के पहुंचने पर सामने आया, जिसे सुनकर सभी लोग हैरान रह गए। बताया जाता है कि पहले प्रेमी प्रेमिका का प्यार था, फिर शादी की बात चली, लेकिन बाद में प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतक लड़की की पहचान कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के रतनिया गांव की रहने वाली 16 वर्षीय नासेरी खातून, जो मो. हफीजुद्दीन की बेटी है, के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, कटिहार जिले के आजमनगर थाना क्षेत्र के रतनिया गांव के रहने वाले मो० हफीजुद्दीन की बेटी नासेरी खातून हरियाणा में एक दुकान में काम करती थी। वहीं उसकी मुलाकात शिवहर जिले के नरवारा गांव के रहने वाले राज मंगल महतो के बेटे रोहित कुमार से हुई, जो 25 साल के हैं। धीरे धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली। लेकिन 26 अप्रैल को रोहित हरियाणा से नासिरी को लेकर अचानक गायब हो गया। जब नासेरी के परिजनों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, तो वह फोन नहीं उठाई। बाद में उन्होंने हरियाणा जाकर पता लगाया तो पता चला कि नासेरी ने रोहित से शादी कर ली थी और उसने दुकान भी छोड़ दी थी। इसके बाद परिजनों ने कटिहार के आजमनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि वह युवक शिवहर जिले के तरियानी थाना के नरवारा गांव का रहने वाला है। इसके बाद परिजन आजमनगर पुलिस के साथ बुधवार दोपहर नरवारा पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने उस युवक का घर खोजा, लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो घर पर ताला लगा था और सभी परिजन फरार थे। इससे पुलिस को शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बहस के बाद युवक को किया छलनी, राजद विधायक सरकार पर भड़के

आसपास के लोगों और स्थानीय पुलिस की मदद से एक जगह पर मिट्टी के ऊंचे ढेर को देखा गया, जहां पुलिस को शक हुआ कि हत्या कर शव वहीं दफना दिया गया है। इसके बाद आजमनगर थाना के पुलिस इंस्पेक्टर रामकुमार सिंह ने अनुमंडल अधिकारी को आवेदन देकर दंडाधिकारी नियुक्त करने की मांग की। फिर अनुमंडल अधिकारी ने तरियानी के सीओ रोहित कुमार को दंडाधिकारी नियुक्त किया। उनकी देखरेख में गड्ढा खोदा गया और शव निकाला गया। पुलिस ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब आरोपी युवक और उसके परिजन फरार हैं। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed