{"_id":"689f17fd8bb3728660074ae6","slug":"bihar-no-mobile-network-or-proper-transport-yet-teachers-and-blos-remain-committed-to-duty-in-flood-hit-area-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: न मोबाइल नेटवर्क और न पहुंचने के पर्याप्त साधन, बाढ़ग्रस्त इलाकों में ड्यूटी पर अडिग शिक्षक और BL","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: न मोबाइल नेटवर्क और न पहुंचने के पर्याप्त साधन, बाढ़ग्रस्त इलाकों में ड्यूटी पर अडिग शिक्षक और BL
Fri, 15 Aug 2025 04:52 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 15 Aug 2025 04:52 PM IST
सार
इसे शिक्षक-शिक्षिकाओं की मजबूरी कहें या फिर सेवाभाव। कटिहार के बाढ़ग्रस्त इलाकों मे जहां न तो मोबाइल नेटवर्क ठीक से काम कर पा रहा है और ना ही वहां पहुंचने के पर्याप्त साधन ही हैं।
विज्ञापन
बिहार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटिहार के बाढ़ग्रस्त इलाकों में ड्यूटी निभाना किसी मिशन इम्पॉसिबल से कम नहीं। कोढ़ा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पेकाहा की स्थिति ही देख लीजिए चारों ओर पानी का समंदर, नाव का नामोनिशान नहीं और ऊपर से ड्यूटी का दबाव। यहां के शिक्षक-शिक्षिकाएं सिर्फ बच्चों को पढ़ाने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बूथ लेवल ऑफिसर के तौर पर चुनावी जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। बाढ़ के बीच स्कूल पहुंचना किसी खतरनाक मिशन जैसा है। देरी से पहुंचो तो मोबाइल नेटवर्क की मार और फिर ई-शिक्षा पोर्टल पर अटेंडेंस का झंझट।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bihar Election: अब होली, दशहरा, छठ में बिहार आने में नहीं होगी परेशानी, सीएम नीतीश कुमार ने कर दिया यह काम
विज्ञापन
शिक्षिका शालिनी मिश्रा बताती हैं कि स्कूल पहुंचना मतलब जान हथेली पर रख लेना। वहीं बीएलओ की ड्यूटी संभाल रहे शिक्षक चुनेश्वर दास कहते हैं कि चारों तरफ पानी ही पानी है, लेकिन ड्यूटी तो करनी ही है। नाव नहीं तो पैदल कीचड़ और पानी में चलकर जाना पड़ता है। कई जगह पानी इतना गहरा कि एक गलत कदम भारी पड़ सकता है। हालात इतने मुश्किल हैं कि कई बार शिक्षक बाढ़ के पानी में भटकते हुए नेटवर्क ढूंढते रहते हैं। समय पर अटेंडेंस दर्ज न होने पर विभागीय कार्रवाई का डर भी बना रहता है।
विज्ञापन
इसके बावजूद इन शिक्षकों और बीएलओ का हौसला कम नहीं होता। तेज बहाव हो, लगातार बारिश हो या नेटवर्क पूरी तरह से गायब, ये जमीनी कर्मी हर हाल में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कटिहार की यह तस्वीर साफ बताती है कि बाढ़ चाहे जितनी विकराल हो, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा-भाव से भरे इन लोगों के जज्बे को डुबो पाना आसान नहीं।