फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar News: Dead body of married woman found in suspicious condition in Purnea, in-laws accused of murder

Bihar News: पूर्णिया में संदिग्ध अवस्था में मिला विवाहित महिला का शव, ससुराल पक्ष पर लगा हत्या का आरोप

Mon, 20 May 2024 03:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 20 May 2024 03:22 PM IST
सार

Bihar News: सहायक खजांची थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Dead body of married woman found in suspicious condition in Purnea, in-laws accused of murder
मृतका प्रियंका कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के पूर्णिया जिले से एक विवाहित महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का संदिग्ध मामला सामने आया है। मृतका की मां का आरोप है कि सास-ससुर ने गला घोंटकर उसकी हत्या की है। घटना की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या या हत्या के बिंदु से मामले की जांच कर रही है। यह घटना सोमवार को सहायक खजांची थाना क्षेत्र के पार्वती हाता में घटी। मृतका की पहचान पार्वती हाता निवासी गौरव कुमार साह की पत्नी प्रियंका कुमारी (29) के रूप में की गई है। गौरव पूर्णिया सिविल कोर्ट में पेशकार हैं।

विज्ञापन

 

Bihar News: Dead body of married woman found in suspicious condition in Purnea, in-laws accused of murder
घटना के बाद शोक में डूबे मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

घटना को लेकर मृतका की मां ने बताया कि 2019 में बड़ी ही धूमधाम से अपनी बेटी प्रियंका की शादी पूर्णिया सिविल कोर्ट के पेशकार गौरव कुमार से की थी। दोनों का एक बेटी और बेटा भी है। शादी के 10 दिन बाद से ही दहेज देने के बाद भी बेटी के सास-ससुर दहेज की मांग कर रहे थे। प्रियंका ने पिछले दिनों यह बात कही थी कि उसके सास-ससुर दहेज को लेकर तंग कर रहे हैं। प्रियंका की मां का आरोप है कि जब-जब पैसे की जरूरत सास-ससुर को होती थी तो वे मेरी बेटी को मारपीट कर तंग करते रहते थे।

उन्होंने बताया कि सोमवार को उन लोगों ने सूचना दी कि आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है जो अस्पताल में है। आनन-फानन में हम सब अस्पताल पहुंचे। जहां मेरी बेटी मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सास-ससुर ने मेरी बेटी का गला घोटकर उसकी हत्या की है। हत्या कर वहां के कुछ लोगों ने सास-ससुर को घर से निकलते हुए देखा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Dead body of married woman found in suspicious condition in Purnea, in-laws accused of murder
घटना से सदमें मृतका का भाई - फोटो : अमर उजाला

वहीं, मृतका के पति गौरव ने बताया कि सुबह आठ बजे करीब हम घर में नाश्ता कर सिविल कोर्ट में ड्यूटी पर आ गए थे। मेरी मां और पिता से लड़ाई हुई थी, लड़ाई से तंग आकर मेरी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
 
इधर, सहायक खजांची थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतका के परिजनों से आवेदन देने को कहा गया था। मगर अब तक कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed