{"_id":"6819def3bbf3d3d7450ef219","slug":"road-accident-took-away-the-support-of-the-family-labor-contractor-died-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सड़क हादसे ने छीना परिवार का सहारा; लेबर कॉन्ट्रैक्टर की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सड़क हादसे ने छीना परिवार का सहारा; लेबर कॉन्ट्रैक्टर की मौत, मचा कोहराम
Tue, 06 May 2025 03:36 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 06 May 2025 03:36 PM IST
सार
बिहार के एक मजदूर की उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस खबर के बाद नावकोठी थाना क्षेत्र में उनके घर में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान रजाकपुर गांव के रहने वाले जगदीश राय के बेटे अविनाश राय (35 साल) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शोकाकुल परिवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के एक मजदूर की उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस खबर के बाद बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र में उनके घर में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान रजाकपुर गांव के रहने वाले जगदीश राय के बेटे अविनाश राय (35 साल) के रूप में हुई है। अविनाश, जगदीश राय के दूसरे बेटे थे।
जानें पूरा मामला
बताया जा रहा है कि अविनाश पिछले 8 साल से बाराबंकी के एक राइस मिल में काम कर रहा था। वहां वह मजदूरों की सप्लाई का काम करता था और सभी मजदूरों का प्रमुख भी था। मंगलवार को जब उसका शव रजाकपुर गांव लाया गया तो पूरे गांव में मातम छा गया।
यह भी पढ़ें: 'बिहार में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की समानांतर सरकार चल रही', पूर्व मंत्री जितेंद्र राय बोले
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ बाराबंकी में ही रहता था। रविवार की शाम वह किसी काम से बाइक से शहर गया था। तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिवार को सौंप दिया गया।
यह भी पढ़ें: BPSC TRE-3 के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, सीएम आवास का कर रहे थे घेराव
गांव के लोगों ने बताया कि अविनाश ही अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बड़ी संख्या में लोग उसके घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।